छोड़कर सामग्री पर जाएँ

1. विजयनगर साम्राज्य की स्थापना किसने की ?

Correct! Wrong!

विजयनगर राज्य की स्थापना हरिहर एवं बुक्का नामक दो भाइयो ने 1336 ई में की थी। यह दोनों भाई पहले काकतीय राजवंश में सामंत हुआ करते थे, लेकिन आगे चलकर कांपिली राज्य में मंत्री बने थे। मुहम्मद तुगलक के काम्पिली विजय के पश्चात् इन दोनों भाइयो को इस्लाम स्वीकार करने को बाध्य किया गया था किन्तु दोनों भाइयो ने गुरु विद्यारण्य के प्रेरणा से पुनः हिन्दू धर्म को अपनाया तथा उन्ही के प्रेरणा से विजयनगर साम्राज्य के अंतर्गत संगम वंश की स्थापना की। संगम वंश का प्रथम राजा हरिहर प्रथम हुआ तथा हरिहर के बाद बुक्का राजा बना तथा वेदमार्ग प्रतिस्थापक की उपाधि ग्रहण किया.

2. संगम वंश के किस शासक के समय इतालियन यात्री निकोलो कोंटी ने विजयनगर की यात्रा की?

Correct! Wrong!

देवराय I के काल में 1420 ईस्वी में इटली का यात्री निकोलो कोंटी विजयनगर साम्राज्य में आया था। देवराय I के शासनकाल में तुंगभद्रा नदी पर बांध बनवाया गया था और विजयनगर साम्राज्य में नहरों का विकास किया गया था।

3. तुलुव वंश की स्थापना किसने की थी ?

Correct! Wrong!

विजयनगर साम्राज्य के अंतर्गत विभिन्न समयावधि में निम्नलिखित चार राजवंश हुए।

  1. संगम वंश(1336 - 1485 ) इसकी स्थापना हरिहर एवं बुक्का ने किया था।
  2. सालुव वंश (1485 - 1505) इसकी स्थापना नरसिंघा सालुव ने किया था।
  3. तुलुव वंश (1505 - 1570) इसकी स्थापना वीर नरसिंघा ने किया था।
  4. अराविदु वंश (1570 -1652 ) इसकी स्थापना नरसिंघा सालुव ने किया था।

4. हरविलाशम नामक पुस्तक के लेखक कौन है ?

Correct! Wrong!

हरविलाशम श्रीनाथ द्वारा तेलुगु भाषा में लिखी गई प्रबंध शैली की एक काव्य रचना है। यह शैव धर्म पर पुस्तकों में से एक ह। हरविलाशम संगम वंश के शासक हरिहर द्वितीय तथा देवराय प्रथम के दरबार को सुशोभित किया करते थ।

5. फारस यात्री अब्दुर्रज्जाक ने संगम वंश के किस शासक के समय विजयनगर की यात्रा की थी?

Correct! Wrong!

1443 ई. में फारसी यात्री अब्दुर्रज्जाक संगम वंश के शासक देवराय द्वितीय (1422-1446) के शासनकाल में विजय नगर आया था।अब्दुर रज्जाक ने अपनी यात्राएँ मतला-उस-सादैन वा मजमा-उल-बहरीन, (या दो शुभ नक्षत्रों का उदय और दो महासागरों के संगम) में लिखीं।रज्जाक के विवरण के अनुसार, देव राय द्वितीय का साम्राज्य सीलोन (अब श्रीलंका) से गुलबर्गा और उड़ीसा से मालाबार तक फैला हुआ था।उन्होंने वर्णन किया कि विजयनगर शहर एक सक्षम राजा द्वारा शासित था। यह मंदिरों, बगीचों और महलों से भरा हुआ था। वहाँ 300 बंदरगाह और 1,100000 योद्धा थे। यह अच्छी तरह से किलेबंद था और बाज़ार धन से भरे हुए थे।

6. विजयनगर साम्राज्य के मंदिरों में शामिल हजारा मंदिर तथा विट्ठल स्वामी मंदिर ,किस शासक द्वारा बनवाया गया था?

Correct! Wrong!

7. इनमे से कौन सी उपाधि देवराय द्वितीय को प्रदान नहीं किया गया था ?

Correct! Wrong!

गजबेटकर(हाथियों का शिकारी) , प्रौढदेवराय ,इम्मादी देवराय उपाधि देवराय द्वितीय को प्रदान किया गया था। संगम वंश के ही एक अन्य शासक मल्लिकार्जुन को भी प्रौढदेवराय कहा गया है। बुक्का प्रथम को वेदमार्ग प्रतिष्ठापक की उपाधि दिया गया है।

8. चीनी यात्री महुअन ने विजयनगर की यात्रा किसके शासन में किया था ?

Correct! Wrong!

9. संगम वंश का अंतिम शाशक कौन था ?

Correct! Wrong!

विरुपाक्ष II संगम वंश का अंतिम शासक था इनकी हत्या सेनापति नरसिंघा सालुव ने कर दी तथा तुलुव सालुव वंश की स्थपना की। नरिसंह सालुव की हत्या के बाद उनका अवयस्क पुत्र सेनापति सरसा नायक के संरक्षण में शासक बना किन्तु सरसा नायक ने खुद सत्ता पर अधिकार करके तुलुब वंश की शुरुआत की

10. विजयनगर के निकट नागलपुर की स्थापना किस शासक ने किया ?

Correct! Wrong!

  • कृष्णदेव राय
    • वह विजयनगर साम्राज्य (1509-29 ई.) के तुलुवा वंश का शासक था।
    • उनके शासन में विस्तार और सुदृढ़ीकरण की विशेषता थी।
    • उन्हें कुछ बेहतरीन मंदिरों के निर्माण और कई महत्वपूर्ण दक्षिण भारतीय मंदिरों में प्रभावशाली गोपुरम जोड़ने का श्रेय दिया जाता है।
    • उन्होंने विजयनगर के पास अपनी मां के नाम पर नागलपुरम नामक एक उपनगरीय बस्ती की भी स्थापना की।
    • उन्होंने तेलुगु में राज्य शिल्प पर एक रचना की, जिसे अमुक्तमाल्यदा के नाम से जाना जाता है।

11. विजयनगर साम्राज्य का अंतिम शासक किसे माना जाता है ?

Correct! Wrong!

12. तालिकोंडा का युद्ध के समय विजयनगर साम्राज्य का शासक कौन था ?

Correct! Wrong!

तालिकोंडा का युद्ध 1565-1570 ई. में दक्कन के सल्तनतों और विजयनगर साम्राज्य के बीच लड़ा गया था।तालीकोटा की लड़ाई के समय तुलुव वंश के सदाशिव राय विजयनगर साम्राज्य के शासक थे।सदाशिव नाममात्र के शासक थे, इस सत्‍ता की असली ताकत उनके मंत्री राम राय के हाथों में भी। सदाशिव राय ने अपने शासन के दौरान दक्कन की सल्तनतों के बीच विवाद पैदा करके उन्हें पूरी तरह से कुचलने की कोशिश की थी, हालांकि बाद में इन सल्तनतों को विजयनगर के इस मंसूबे के बारे में पता चल गया था और उन्होंने एकजुट होकर एक गठबंधन का निर्माण किया। इस गठबंधन में अहमदनगर, बीजापुर, गोलकुंडा और बीदर शामिल थे। गोलकुण्डा और बरार के मध्य पारस्परिक शत्रुता के कारण बरार इसमें शामिल नहीं हुआ।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *