छोड़कर सामग्री पर जाएँ

पृथ्वी के 7 महाद्वीप

    पृथ्वी के धरातल जलमंडल और स्थलमंडल में विभाजित है. स्थलमंडल के बड़े व आसानी से पहचानने योग्य भू-भाग को महाद्वीप कहा जाता है. पृथ्वी का करीब दो-तिहाई से थोड़ा अधिक भाग जलमंडल व शेष स्थलमंडल हैं. पृथ्वी के 7 महाद्वीप हैं-

    नामक्षेत्रफलजनसंख्याविश्व क्षेत्रफल का %पृथ्वी जनसंख्या का %जनसंख्या घनत्व
    (वर्ग किमी. में)(प्रति वर्ग किमी. में)
    1. एशिया4,38,20,0004,72,93,31,27329.50%59.76%%150
    2. अफ्रीका3,03,70,0001,41,20,47,29720.40%16.72%45
    3. उत्तरी अमेरिका2,44,90,00059,22,96,23316.50%8%20
    4. दक्षिणी अमेरिका39,25,55,00043,86,81,38212.00%6%25
    5. यूरोप73,81,99,00074,86,50,1736.80%9.78%34
    6. आस्ट्रेलिया90,08,5002,91,27,0005.90%0.40%3.2
    7. अण्टार्कटिका1,37,20,0004,4909.20%नगण्य0.0003
    पृथ्वी के महाद्वीपों का क्षेत्रफल व जनसँख्या का वितरण

    पृथ्वी के महाद्वीपों का तुलनात्मक विवरण इस तरह हैं-

    एशियाअफ्रीकाउत्तरी अमेरिकादक्षिणी अमेरिकायूरोपआस्ट्रेलियाअण्टार्कटिका
    क्षेत्रफल29.50%20.40%16.50%12.00%6.80%5.90%9.20%
    सबसे बड़ा देशचीनअल्जीरियाकनाडाब्राजीलरूसआस्ट्रेलिया
    सबसे छोटा देशमालदीवमेओटीसेण्ट पीरेफॉकलैण्ड द्वीपवेटिकन सिटीनौरु
    सबसे लम्बी नदीयांगटिसीक्यांगनीलमिसीसिपी मिसौरीअमेजनवोल्गामई-डार्लिंग
    सबसे ऊँचा पर्वन शिखरमाउंट एवरेस्ट  (8848 मी.)माउंट किलीमंजारो (5895 मी.)माउंट मैकिन्ले  (6198 मी.)एकांकागुआ, (6960 मी.)माउंट एल्ब्रुस (5,642 मी.)पुकांक जया (4,884 मी.)विंसन मौंसिफ (4892 मी.)
    सबसे बड़ी झीलकैस्पियन सागरविक्टोरियासुपीरियरलैडोगाआयर
    गहनतम बिन्दुमृतसागर (422 मी.)अस्साल झील (155 मी.)डेथ वैली (86 मी.)लैंगून डेल कार्बन (105 मी.)कैस्पियन सागर (28 मी.)आयर झील (15 मी.)डीप लेक, वेस्टफोल्ड हिल्स (50 मी.)
    विश्व के महाद्वीपों का विवरण (Seven Continents of Earth in Hindi)

    पृथ्वी के सात महाद्वीप (Seven Continents of the Earth in Hindi)

    7 Continents of the World Map in Hindi along with Oceans for UPSC, Other Civil Services and Government Examinations.

    पृथ्वी के स्थलाकृति को 7 हिस्सों में बांटा गया हैं, जो इंसानों और स्थलीय जीवों का आवास है. इसपर कई पेड़-पौधे, पक्षी, सरीसृप इत्यादि स्थल, पहाड़, पठार, जंगल व पेड़ों पर बसते है:

    1. एशिया (Asia in Hindi)

    पृथ्वी के पूर्वी भाग में अधिकांशतः उत्तरी गोलार्ध में स्थित, 44,614,000 वर्ग किमी क्षेत्रफल वाला एशिया, धरती का सबसे बड़ा महाद्वीप है. यह पृथ्वी के स्थलीय भागों के 29.5% या एक-तिहाई हिस्से में स्थित है. विश्व में सबसे ज्यादा आबादी वाले दो देश “चीन और भारत” इसी महाद्वीप पर स्थित हैं. इस महाद्वीप में फिलिस्तीन सहित कुल 49 देश स्थित है. जनसंख्या की दृष्टि से भी यह पृथ्वी का सबसे बड़ा महाद्वीप है. अफ्रीका के साथ ही इसे विकासशील या अल्पविकसित महाद्वीप के श्रेणी में रखा जाता है.

    आरंभिक सभ्यता व कृषि (Initial Civilization and Agriculture in Hindi)

    एशिया शब्द की उत्पति हिब्रू भाषा के आसु से हुई है. आसु का अर्थ ‘उदित सूर्य‘ है. इस महाद्वीप के जापान में सबसे पहले सूर्योदय होता है. इसलिए जापान को उगता हुआ सूरज का देश भी कहते हैं. भूमध्य रेखा, कर्क रेखा और उत्तरी ध्रुव वृत्त, इस महाद्वीप से होकर गुजरती है.

    अधिकतर प्राचीन सभ्यतायें एशिया महाद्वीप की नदियों के किनारे विकसित हुई है. इसी कारण यह “नदी सभ्यता का पालना” भी कहलाती है. नदी के किनारे सभ्यता का सीधा मतलब, कृषि, मत्स्य पालन व शिकार से जुड़ा है. यहाँ की 3/4 जनसंख्या अपने जीविका के लिए कृषि पर निर्भर है.

    यह महाद्वीप चावल, मक्का, जूट, कपास, सिल्क इत्यादि के उत्पादन के मामले में पहले स्थान पर है. धान, गेहूं, मक्का, ज्वार-बाजरा और रागी यहाँ के मुख्य खाद्य फसल है. चाय, गन्ना, जूट, कपास, रबर और तंबाकू यहाँ की नकदी फसल है.

    एशिया की सीमाएं (Boarders of Asia)

    यह पूर्व में प्रशांत महासागरपश्चिम में यूराल पर्वत, कैस्पियन सागर, काला सागर तथा भूमध्य सागर तक फैला है. इसके उत्तर में आर्कटिक महासागर और दक्षिण में हिंद महासागर स्थित है. स्वेज नहर व लाल सागर इसे अफ्रीका महाद्वीप से विभाजित करते हैं. बेरिंग जलसंधि एशिया महाद्वीप को उत्तरी अमेरिका से अलग करती है. इसमें स्थित अरब प्रायद्वीप विश्व का सबसे बड़ा प्रायद्वीप है. भारत-चीनी प्रायद्वीप और दक्कन प्रायद्वीप इसके अन्य प्रायद्वीप है.

    एशिया, यूरोप व अफ्रीका में विभाजन थोड़ा अस्पष्ट है. ऐसा लगता है कि तीनों के अति विशाल आकर के कारण इन्हें तीन हिस्सों में बाँट दिया गया है. अंडमान निकोबार, इंडोनेशिया, फिलीपींस और जापान द्वीप समूह इसके कुछ टापू है. फिलीपींस द्वीपसमूह के पास दुनिया का सबसे बड़ा खाई, मेरियाना ट्रेंच, प्रशांत महासागर में स्थित है.

    एशिया के मुख्य देशों की स्थिति

    पूर्वी एशिया के देशों में चीन, जापान, उत्तर कोरिया, दक्षिण कोरिया और मंगोलिया (साथ ही हांगकांग, मकाऊ और ताइवान) शामिल हैं. दक्षिण एशिया को भारतीय उपमहाद्वीप के रूप में विख्यात है.यह पूर्वी एशिया से चीन और भारत के बीच स्थित हिमालय पर्वत द्वारा अलग किया गया है. इसके देश भारतीय टेक्टोनिक प्लेट में स्थित है. दक्षिण एशियाई देशों में बांग्लादेश, भूटान, भारत, मालदीव, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका शामिल हैं.

    “दक्षिण पूर्व एशियाई क्षेत्र”, में “दक्षिण और पूर्वी एशिया के बीच’ ‘उत्तर’ और ओशिनिया के बीच” उष्णकटिबंधीय और भूमध्यरेखीय देश स्थित है. दक्षिण पूर्व एशिया के देशों में ब्रुनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, म्यांमार (या बर्मा), फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड, पूर्वी तिमोर (या तिमोर-लेस्ते) और वियतनाम शामिल हैं.

    रूस को मुख्यतः एशिया का भाग माना जाता है. इस तरह यह एशिया का सबसे बड़ा देश बन जाता है. वहीं, तुर्की को आधिकारिक, राजनीतिक और भौगोलिक रूप से एशिया और यूरोप दोनों का हिस्सा माना जाता है. तुर्की का छोटा-सा उत्तर-पश्चिमी भाग (थ्रेस) यूरोप का एक मान्यता प्राप्त हिस्सा है, जबकि सबसे बड़ा हिस्सा अनातोलिया मध्य पूर्व एशिया का हिस्सा है. कजाकिस्तान का भी एक हिस्सा यूरोप में स्थित है.

    पर्वत व पठार

    हिंदुकुश, ज़ग्रोस, हिमालय, काराकोरम, कुनलुन और टीएन शान यहाँ के पर्वत श्रेणियाँ है.

    बागुआ, बाशंग, बोलवेन, सेंट्रल साइबेरियन, छोटा नागपुर, दादू, दक्कन , पूर्वी , गोलान हाइट्स, हेटो , ईरानी प्लेटो, करबी-मेघालय, खोरात, लद्दाख, लिंकौ, लूस, मालवा, मंगोलियन, मैसूर, नाकाई, गोंग पिंग, फौएने, शिलांग, ताओयुआन, तिब्बती, ऊफ़ा, उक्के, उस्तिरट, ज़ियांगखोआंग और युन्नान-गुइज़्ह्हो एशिया के पठार है.

    एशिया की सभ्यताएं व कुछ विकास कार्य

    प्राचीन सुमेर और प्राचीन असीरियन, बेबीलोनियन और अक्कादियन साम्राज्य एशिया में विकसित प्राचीन सभ्यताएं है. सिंधु घाटी सभ्यता (या हड़प्पा सभ्यता) दक्षिण एशिया में गठित पहली ज्ञात सभ्यता है. पूर्वी एशिया में “ज़िया राजवंश (Xia Dynasty)” प्राचीन चीन का लिखित इतिहास में दर्ज है. आरम्भिक विकसित सभ्यताओं का इतिहास पश्चिम एशिया में सबसे अधिक मिले है. इसे ‘विषमताओं का महाद्वीप‘ भी कहा जाता है.

    विश्व की सबसे ऊंची रेलवे लाइन चीन के क़िंगहाई प्रांतों से तिब्बत के ल्हासा तक है. यह 4500 मीटर ऊँची है.
    विश्व की सबसे लम्बा रेलवे प्लेटफार्म: 1. गोरखपुर रेलवे स्टेशन, उत्तर प्रदेश, भारत (1,366.33 मीटर) (4,483 फीट); 2. कोल्लम जंक्शन, केरल, भारत (1,180.5 मीटर) (3,873 फीट); और 3. खड़गपुर, पश्चिम बंगाल, भारत: 1,072.5 मीटर (3,519 फीट) है.

    ट्रांस-साइबेरियन रेल मार्ग विश्व की सबसे लंबी रेल मार्ग है. 9438 किलोमीटर लम्बी यह मार्ग लेनिनग्राड से ब्लाडीवोस्टक तक जाती है.

    एशिया से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य (Important Facts of Asia in Hindi)

    • साईंप्रास, जॉर्डन, टर्की, इजराइल और लेबनान में भूमध्य सागरीय जलवायु है.
    • सभ्यताओं का पालना– पश्चिमी एशिया
    • सर्वाधिक जनसंख्या– चीन
    • सकल घरेलू उत्पाद (पीपीपी)- $65.44 ट्रिलियन
    • प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद- $7,350
    • सबसे ऊँचा पर्वत शिखर – माउंट एवरेस्ट, हिमालय, नेपाल ( 8850 मी. )
    • इराक़ और ईरान में गर्मी 70 डिग्री सेल्सियस जैसी महसूस होती है.
    • रूस के वेरखोयांस्क और ओय्याकोन शहर में अंटार्कटिका के बाद सबसे ठंडा तापमान, -67.7 डिग्री सेल्सियस, रिकॉर्ड किया गया हैं.
    • उत्तरी रूस में अलास्का जैसी ठंड होती है.
    • फिलिस्तीन को 134 देशों से मान्यता मिली हैं.
    • पृथ्वी की छत्त- पामीर का पठार
    • पृथ्वी का सबसे ऊँचा पठार- पामीर, 4,875 मीटर
    • मलक्का, पाल्क, सुन्डा, बेरिंग, बोन-फ़ैसिओ, बोस्पोर, होर्मुज, मक्कासर, त्संगारू और फॉर्मोसा एशिया के जलसंधि है. फारमोसा के पास एक द्वीप भी है, जो भारतीय स्वंतंत्रता संग्राम से जुड़ा है.

    2. अफ्रीका (Africa in Hindi)

    क्षेत्रफल की दृष्टि से अफ्रीका दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है. इसका क्षेत्रफल 30,216,000 वर्ग किमी है, जो महाद्वीपों का 20.2% भाग है.

    यहीं पर दुनिया का सबसे बड़ा स्थलीय रेगिस्तान सहारा स्थित है. इस वजह से इस महाद्वीप का 1/3 हिस्सा मरुस्थल है. यहाँ की मात्र 10% भूमि कृषियोग्य है. इस वजह से आम जनता गरीबी से घिरी है. चावल, गेहूं, मक्का, ज्वारी, मोती बाजरा और बाजरा यहाँ की खाद्य फसल है. पाम, मूंगफली, कोको, कॉफी, कपास और सिसाल नकदी फसल हैं.

    लेकिन यहाँ हीरे व सोने के अनेक खदान है, जिसका फायदा अधिकतर अमीर व उद्योगपति परिवार को ही प्राप्त हुआ है. हीरे व सोने के उत्पादन में अफ्रीका सबसे ऊपर है. विश्व की सबसे बड़ी हीरे की खान किम्बरले यहीं स्थित है.

    6400 किलोमीटर लम्बे रिफ्ट घाटी में अफ्रीका के कई सबसे ऊंचे पहाड़ स्थित हैं. इनमें माउंट किलिमंजारो, माउंट केन्या और माउंट मार्गेरिटा शामिल हैं. यह घाटी मध्य पूर्व में जॉर्डन के पास लाल सागर क्षेत्र से, दक्षिण में अफ्रीकी देश मोज़ाम्बिक तक फैला हुआ है

    अफ्रीका की स्थिति (Status of Africa today in Hindi)

    20वीं शताब्दी के प्रारम्भ तक अफ्रीका के आंतरिक भागों के बारे में पुर्ण जानकारी नहीं थी. इसलिए इसे पृथ्वी का अंध महाद्वीप भी कहा जाता है. यह 37′ उत्तरी अक्षांश से 35′ दक्षिण अक्षांश तक फैला हुआ है; और 20′ पश्चिमी देशांतर से 51′ पूर्वी देशांतर तक फैला हुआ है.

    इस महाद्वीप के दक्षिण-पूर्व में हिन्द महासागर और पश्चिम में अटलांटिक महासागर स्थित है. उत्तर में भूमध्य सागर और पूर्वोत्तर में लाल सागर स्थित है. इसके व यूरोप के बीच जिब्राल्टर जलसंधि सीमा बनाती है. वहीं, भूमध्य सागर, स्वेज नहर (Suez Canal), लाल सागर और अरब सागर इसे एशिया और यूरोप से अलग करती है. पृथ्वी की तीन प्रमुख रेखाएं; कर्क, मकर, विषुवत; इस महाद्वीप से होकर गुजरती हैं. यहाँ के लीबिया देश में एक भी नदी नहीं है.

    इस महाद्वीप में कई पठार स्थित है. ये हैं – एड्रार पठार, अंकाना रिजर्व, बटेके पठार, बोमा पठार, बुबेरुका हाइलैंड्स, डीजाडो पठार, पूर्वी अफ्रीकी पठार, एननेदी पठार, इथियोपियाई हाइलैंड्स, हाईवेल्ड, इजाफेन, कटंगा पठार, किनांगोप पठार, क्वूआ पठार, माफिंग हिल्स, न्याका पठार, उअत्चि पठार, रोग्गेवेल्ड पठार, सनेती पठार, तदेमैत पठार, टैगेंट पठार, ताबा बोसिऊ पठार और उडी-न्सुक्का पठार.

    नदी व जलतंत्र

    पृथ्वी की सबसे लम्बी नदी “नील” है. यह उत्तर-पूर्वी अफ्रीका में बहती है. यह विश्व की सबसे लंबी नदी है. इसकी लंबाई 6650 किलोमीटर यानी कि 4132 मील है. यह अफ्रीका के सबसे बड़े झील विक्टोरिया से निकलकर सहारा रेगिस्तान को पार कर भूमध्य सागर से जा मिलती है. इसे “मिस्त्र का जीवन रेखा” भी कहा जाता है. अफ्रीका में पाया गया सबसे पुराना मानव जैसा दिखने वाला जीवाश्म 35 लाख साल पुराना है.

    कांगो स्थित “जायरे जड़ी” अफ्रीका की सबसे अधिक जल ढोने वाली नदी है. यह विषुवत रेखा से दो बार गुजरती है. जलाभाव में यहाँ के देश नाइजीरिया में ताड़ की बड़े पैमाने पर खेती होती है. इस देश को ताड़ तेल का देश (Palm Oil Country) भी कहा जाता है.

    विक्टोरिया फॉल्स, मुताराज़ी फॉल्स, चिसीम्बा फॉल्स, कबाबवेम फॉल्स, कलाम्बो फॉल्स, कुंडलिला फॉल्स, मुंबुलुमा फॉल्स, मुटुमुना फॉल्स, नोगोनी फॉल्स, मर्चिसन फॉल्स, सिपी फॉल्स व टुगोला फाल्स यहाँ के मुख्य जलप्रपात है. टुगेला फॉल्स, विश्व की दूसरा सबसे बड़ी झरना हैं.

    चाड, मई-न्दोमे, तुर्काना, मलावी, अल्बर्ट, तन्गंयिक, नगमी, म्वेरू, एडवर्ड, बंग्वयूलू, विक्टोरिया, अबाया, किवू, ताना और नैवाशा यहाँ के बड़े झील है. विक्टोरिया झील से विषुवत रेखा गुजरती है.

    सहारा रेगिस्तान (The Great Sahara Desert)

    यह पृथ्वी का सबसे गर्म रेगिस्तान है. यह अंटार्कटिका और आर्कटिक के बाद तीसरा सबसे बड़ा रेगिस्तान है. इसे सबसे बड़ा स्थलीय रेगिस्तान भी माना जाता है. आकार में यह चीन जितना बड़ा है, जो अफ़्रीकी महाद्वीप के लगभग एक तिहाई भाग में स्थित है. इसका क्षेत्रफल 90,65,000 वर्ग किमी (3,500,000 वर्ग मील) है.

    इसके क्षेत्रीय रेगिस्तान में लीबिया, न्युबियन और मिस्र के पश्चिमी रेगिस्तान शामिल हैं. ये सभी इलाके नील नदी के पश्चिम में है. यहाँ वर्षा काफी कम होती है. यहाँ कुछ भूमिगत नदियाँ एटलस पर्वत से निकलकर बहती हैं. पूर्व में, नील नदी का पानी इस महाद्वीप के छोटे भागों में सिंचाई के काम आता हैं.

    सहारा मरुस्थल समुद्र तल से 100 फीट की ऊंचाई से लेकर अहगर और तिबेस्टी पर्वत की चोटियों में11,000 फीट (3,350 मीटर) से अधिक ऊँचा हैं. इसके अलावा कालाहारी रेगिस्तान, करू रेगिस्तान, नामीब रेगिस्तान, एरिट्रिया तटीय रेगिस्तान, मोक्मेडेस रेगिस्तान, दानकिल रेगिस्तान, गुबान रेगिस्तान, ग्रैंड बर रेगिस्तान, ओगाडन रेगिस्तान, चल्बी रेगिस्तान, न्यारी रेगिस्तान और लोम्पाउल रेगिस्तान यहाँ के मरुभूमि हैं.

    गुलामों का व्यापार (Trade of Slaves)

    16वीं शताब्दी में यहाँ पहुंचे साम्राज्य्वादी ताकतों ने गुलामों का व्यापार शुरू किया था. इस व्यापार में काफी मुनाफा होता था. लेकिन पकड़े गए गुलामों की स्थिति अत्यधिक सोचनीय हो जाती थी. जब अफ्रीका महाद्वीप के देश आजाद हुए तो यहाँ के अधिकाँश देशों में गृह युद्ध के हालात बन गए. इस वजह से इस महाद्वीप में विकास धीमा रहा है. इसके कई इलाकों में आज भी असंतोष भड़कते रहते है.

    विविधता भरा भूगोल व समाज

    अफ़्रीकी महाद्वीप का जलवायु अलग-अलग इलाकों में अलग-अलग है. इसी वजह कहीं पर्वत, तो कहीं रेगिस्तान व कहीं बारहमासी नदी वाले मैदान का होना है. यहाँ मुख्य तौर पर उष्णकटिबंधीय जलवायु रहती है. यहाँ की जलवायु है- उष्णकटिबंधीय, उष्णकटिबंधीय नम और शुष्क, उष्णकटिबंधीय मानसून, अर्ध-रेगिस्तानी (अर्ध-शुष्क), रेगिस्तानी (अत्यंत-शुष्क और शुष्क) और उपोष्णकटिबंधीय हाईलैंड.

    जलवायु के विविधता के अनुरूप यहाँ के लोग अपना जीवन-यापन करते है. इसका प्रभाव इनके संस्कृति व व्यवहार में भी देखने को मिलता है. इसलिए यहाँ अलग-अलग इलाकों में 3000 विशिष्ट जातीय समूह और 2000 भाषाएं हैं. ज़ुलू, मसाई, सैन बुशमेन, योरूबा, झोना, होसा, हिमा, ओरोमो, कालेनजिन और चागा अफ्रीका की कुछ बड़ी जनजाति हैं. संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, अफ्रीका में 54 देश हैं।

    अफ्रीका महाद्वीप से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य व क्षेत्रीय भूगोल

    • कुल देशों की संख्या – 54
    • सर्वाधिक जनसंख्या– नाइजीरिया
    • सकल घरेलू उत्पाद (पीपीपी) $7.16 ट्रिलियन
    • प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद $1,930
    • मानव प्रजाति की उत्पत्ति स्थल- अफ्रीका महाद्वीप
    • दुनिया की सबसे बड़ी नदी– नील नदी, 6,650 किमी (4,130 मील) लम्बी

    3. उत्तर अमेरिका (North America in Hindi)

    इसका क्षेत्रफल 24,230,000 वर्ग किमी है. यह हिस्सा पृथ्वी के स्थल का 16.5% भाग है. यह दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है. यह दुनिया के 16 फीसदी भाग पर स्थित है. सन 1492 ई. में कोलंबस द्वारा खोजे गए इस महाद्वीप को “नई दुनिया” भी कहा जाता हैं. अमेरिगो वेसपुस्सी (Amerigo Vespucci) नामक साहसी यात्री के नाम पर इसका नाम अमेरिका पड़ा. सबसे पहले इन्होंने ही इसे खोजै था. फिर कोलम्बस के पुष्टि के बाद दुनिया ने इसे माना. इसलिए इसका खोजकर्ता कोलम्बस को माना जाता हैं.

    red indians USA
    अमेरिका के रेड इंडियंस, आदिवासी पृथ्वी के संरक्षण के लिए जाने जाते है.

    उत्तरी अमेरिका दुनिया के पश्चिमी हिस्से में उत्तरी गोलार्ध में स्थित है. यह क्षेत्रफल की दृष्टि से यह एशिया और अफ़्रीका के बाद विश्व का तीसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है. जनसंख्या की दृष्टि से यह एशिया, अफ़्रीका और यूरोप के बाद चौथा सबसे बड़ा महाद्वीप है. संयुक्त राज्य अमरीका और कनाडा के बीच 49 डिग्री उत्तरी अक्षांश और ग्रेट लेक और सेंट लॉरेंस नदी सीमा रेखा बनाती है.

    मिसीसिपी-मिसौरी उत्तरी अमेरिका का सबसे बड़ा नदी है. यहाँ दुनिया का मीठे पानी का सबसे बड़ा झील, “सुपीरियर लेक” स्थित है.

    जीविका के साधन (Livelihood)

    कृषि, उद्योग, प्रद्योगिकी व पूंजी की दृष्टिïकोण से यह दुनिया सबसे धनी क्षेत्र है. विश्व के कुल मक्का उत्पादन का आधा ऊपज यहीं से प्राप्त होता है. यहाँ मक्का को कॉर्न भी कहा जाता है. इसके उपज वाले इलाके को कॉर्न बेल्ट कहा जाता है. प्राद्यौगिकी, वन, खनिज व ऊर्जा संसाधनों के दृष्टिïकोण से भी यह काफी समृद्ध क्षेत्र है. 100 डिग्री पश्चिमी देशांतर रेखा उत्तरी अमेरिका के बीचोंबीच होकर गुजरती है.

    सॉफ्टवेयर और कंप्यूटर उद्योग से सम्बंधित अमेज़न, गूगल, फेसबुक, माइक्रोसॉफ्ट, एप्पल जैसी कुछ बड़ी कम्पनियाँ संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएसए) में स्थित है. ये कम्पनिया मुख्यतः कैलिफोर्निया के ‘सिलिकॉन वैली‘ में स्थित है. यूएसए दुनिया का सबसे अमीर; और रूस, कनाडा और चीन के बाद यूएसए विश्व का चौथा सबसे बड़ा देश है. इसमें अलास्का और हवाई द्वीप समूह समेत 50 राज्य शामिल हैं. यूएसए में ही दुनिया का सबसे बड़ा औद्योगिक बेल्ट; मिसिसिपी नदी से अटलांटिक महासागर तक फैला हैं.

    उत्तरी अमेरिका की स्थिति व भूगोल

    पनामा नहर उत्तरी व दक्षिणी अमेरिका को विभाजित करती है. पनामा नहर, अन्ध और प्रशांत महासागर के बीच स्थित जलमार्ग है. यह महाद्वीप उत्तर में आर्कटिक महासागर, पूर्व में अटलांटिक महासागर और पश्चिम में प्रशांत महासागर से घिरा हुआ है. इसे पांच भौगोलिक क्षेत्रों में विभाजित किया गया है. ये है- कनाडाई शील्ड, एपलाचियन पर्वत, अटलांटिक तटीय मैदान, आंतरिक लोलैंड्स, और उत्तरी अमेरिकी कॉर्डिलेरा.

    रेड इंडियन, एस्किमो व इन्युट यहाँ के मूलनिवासी है. बर्फ में रहने वाले इंसान एस्किमो कहलाते है. इनका घर बर्फ का ही बना होता है, जिसे इग्लू नाम दिया गया है. ये स्लेज गाड़ी को खींचने के लिए रेंडियर कुत्तों का उपयोग करते हैं. एस्किमो, सील मछली की खाल व अस्थियों से कयाक नामक नाव बनाते हैं.

    उत्तर अमेरिका के शीतोष्ण घास के मैदान प्रेयरी कहलाते हैं. मैक्सिको की खाड़ी में चलने वाले चक्रवात हरिकेन व टारनेडो कहलाते हैं.

    रूस के बाद कनाडा विश्व का दूसरा सबसे बड़ा देश है. इसका मांट्रियल कागज उद्योग के लिए विश्व प्रसिद्ध है.
    इसके पूर्व में अटलांटिक और पश्चिम में प्रशांत महासागर है. विश्व का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान, वुड बफैलो नेशनल पार्क है. यह कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में स्थित है. कनाडा का मौसम ठंडा व शुष्क रहता है.

    उत्तरी अमेरिका से जुड़े सामान्य जानकारी (General Information of North America in Hindi)

    • देशों की संख्या – 23
    • सबसे ऊँचा पर्वत शिखर – देनाली (माउंट मैकिनले) ( 6194 मी. )
    • सर्वाधिक जनसंख्या– संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएसए)
    • एशिया व उत्तरी अमेरिका का विभाजक- बेरिंग की जलसंधि
    • यहाँ विश्व प्रसिद्ध नायाग्रा फॉल्स, एरी झील और ओन्टारियो झील के बीच स्थित है.
    • नियाग्रा जलप्रपात, तीन झरनो जैसे होर्सेशो फॉल, अमेरिकन फॉल्स और ब्राइडल व्हील फॉल्स से मिल कर बना है.
    • उत्तरी अमेरिका स्थित कोलोराडो का पठार का विभाजन कोलोराडो नदी और ग्रैंड कैन्यन करते हैं.
    • फ्लोरिडा की जलसंधि, अटलांटिक महासागर को मेक्सिको की खाड़ी से जोड़ता है.
    • पनामा देश उत्तरी अमेरिकी महाद्वीप में स्थित है.

    4. दक्षिण अमेरिका (South America in Hindi)

    यह पृथ्वी का चौथा बड़ा महाद्वीप है. यह आकार में भारत से लगभग 6 गुना बड़ा है. यह महाद्वीप उत्तर से दक्षिण करीब 7200 तथा पश्चिम से पूर्व 5120 किलोमीटर चौड़ा है. पनामा का इस्थमूस उत्तरी अमेरिकी और दक्षिण अमेरिका को अलग करता है. डेरेन पर्वत को इन दो महाद्वीपों के बीच विभाजन रेखा माना जाता है. पनामा नहर भी इन दोनों को विभाजित करती है. यह महाद्वीप दक्षिणी-पश्चिमी गोलार्ध में स्थित है. इसका थोड़ा सा हिस्सा उत्तरी गोलार्ध में भी है. इस तरह यहाँ से भूमध्य रेखा गुजरती है. हॉर्न अन्तरीप इस महाद्वीप का दक्षिणतम बिन्दु है.

    दक्षिण अमेरिका के समुद्र तट की लम्बाई लगभग 25,427 किमी है. दक्षिण अमेरिका में चार अलग-अलग समय क्षेत्र हैं: यूटीसी -5, यूटीसी -4, यूटीसी -3, और यूटीसी -2. इसका क्षेत्रफल- 17,814,000 वर्ग किमी. है. इस महाद्वीप का 2/3 हिस्सा विषुवत रेखा के दक्षिण में स्थित है. यहाँ की जलवायु उष्ण कटिबंधीय है. इसके बहुत बड़े हिस्से में वन हैं. अमेज़न का वन इनमें सबसे घना हैं. यहाँ 10-12 मीटर लम्बी अजगर सांप पाई जाती है. ब्रोमिलायड अमेजन बेसिन का एक परजीवी पौधा व टुकन एक स्थानीय पक्षी है.

    दक्षिणी अमेरिका का क्षेत्रीय भूगोल (Regional Geography of South America)

    ब्राजील इस महाद्वीप का सबसे बड़ा देश हैं. इसी से होकर सबसे अधिक प्रवाह क्षेत्र वाली अमेज़न बहती है. अमेजन पेरु, इक्वाडोर, बोलीविया, कोलंबिया व वेनेजुएला से भी गुजरती है. इसकी सीमा इक्वाडोर व चिली को छोड़कर महाद्वीप के अन्य सभी देशों से जुडी हुई है. ब्राजील, कोलम्बिया व इक्वाडोर से विषुवत रेखा गुजरती है.

    दक्षिण अमेरिका में सात प्रकार की जलवायु पाई जाती है. ये है- इक्वेटोरियल क्लाइमेट, सवाना प्रकार का वातावरण, प्रेरी जलवायु, उष्णकटिबंधीय जलवायु, रेगिस्तान जलवायु, भूमध्य जलवायु, और तापमान समुद्री जलवायु.

    इसके पेरु-बोबीविया सीमा पर बोलीविया पठार पर टिटिकाका झील स्थित है. यह विश्व की सबसे ऊँची नौकायन झील है.

    यहाँ के भूगोल के जरुरी तथ्य

    • पनामा इस्तामस उत्तरी व दक्षिणी अमेरिका को जोड़ती है.
    • टिएरा डेल फुएगो द्वीप के दक्षिण में ‘केप हॉर्न‘ है.
    • यहाँ स्थित एंडीज, हिमालय के बाद दूसरा सबसे ऊँचा पर्वतमाला है. बोलिविया पठार इसी श्रृंखला में स्थित है.
    • दुनिया का सबसे बड़ा ज्वालामुखी पर्वत, माउंट कोटोपैक्सी, दक्षिणी अमेरिका के इक्वाडोर में है. इसकी राजधानी क्विटो अपने समुद्रतल से ऊंचाई के लिए जाने जाती है.
    • यहाँ का ईस्टर या पॉलीनेशियन द्वीप अपने रहस्यमय इतिहास और विशाल पत्थर की मूर्तियों के लिए प्रसिद्ध है.
    • अमेज़ॅन, रियो साओ फ्रांसिस्को, मैडिएरा, मगदालेना, नेग्रो, पराग्वे, रियो टोकैंटिन, उकायाली, ज़िंगू, ओरिनोको, और पराना नदी यहाँ का अपवाह तंत्र बनाती है.

    पृथ्वी का सबसे अधिक शहरीकृत महाद्वीप (Earth’s most urbanized continent in Hindi)

    अटलांटिक और प्रशांत महासागर के बीच स्थित दक्षिण अमेरिका में 1930 के दशक में शहरीकरण (Urbanization) शुरू हुआ. यह आज दुनिया के सबसे शहरीकृत महाद्वीपों में से एक है. यहाँ की लगभग 80% आबादी शहरी क्षेत्रों में रहती है, जबकि विश्व औसत लगभग 50% है. दक्षिण अमेरिका के सबसे अधिक शहरीकृत देश अर्जेंटीना, चिली, पराग्वे और पेरू हैं. यहाँ काफी, मक्का व गेंहू सबसे अधिक उपजाई जाती है.

    यहाँ कि सबसे लोकप्रिय भाषाएं पुर्तगाली और फिर स्पेनिश हैं. ब्राजील में पुर्तगाली बोला जाता है.

    दुनिया का सबसे बड़ा कृंतक-कैपीबारा, दुनिया का सबसे बड़ा उड़ने वाला पक्षी-एंडियन कोंडोर, और दुनिया की सबसे बड़ी तितलियों में से एक-ब्लर मॉर्फो, यहाँ पाई जाती है. यहाँ कैंडर (शिकार का सबसे बड़ा पक्षी); रिया (बहुत तेज़ दौड़ने वाला बिना पंख का पक्षी); एनाकोंडा (जीनस यूनेक्ट्स के बड़े सांपों का समूह), आर्मडिलो (चींटी खाने वाली एक प्रकार का पशु) प्यूमा (लियोन प्रजाति का क्रूर जानवर); और लामा (ऊंट की एक प्रजाति) भी पाई जाती है. यहाँ का अल्फाल्फा घास काफी पौष्टिक होता है.

    ब्राजील, कोलंबिया, इक्वाडोर, पेरू और वेनेजुएला – को “मेगाडाइवर्स (Megadiverse)” के रूप में मान्यता प्राप्त है. ये एक विशाल जैव विविधता वाले ऐसे देश है, जहाँ दुनिया की अधिकांश मौजूदा प्रजातियों का घर है. कुछ प्रजाति सिर्फ इन्ही इलाकों में पाए जाते है. इक्वाडोर देश का ‘गैलापागोस’ द्वीप’ ‘ओलिव रिडले कछुए’ का प्राकृतिक प्रजनन केंद्र है.

    धार्मिक आस्था व नास्तिकता (Religious Believes and Atheism in South Africa)

    दक्षिण अमेरिका मुख्य रूप से ईसाइयों का महाद्वीप है. हालाँकि, महाद्वीप की लगभग आधी आबादी खुद को नास्तिक बताती है. सबसे अधिक ईसाई होने का दावा करने वाले देश पराग्वे (96%), इक्वाडोर (93%), बोलीविया (93%) और वेनेजुएला (91%) हैं. नास्तिकता का दावा करने वाले देश उरुग्वे (51%), चिली (30%) और कोलंबिया (22%) हैं.

    दक्षिण अमेरिकी में अन्य अल्पसंख्यक धर्मों में यहूदी धर्म, बौद्ध धर्म, इस्लाम, हिंदू धर्म, बहाई और शिंटो शामिल हैं. दक्षिण अमेरिका का हर देश चर्च और राज्य के अलगाव को मान्यता देता है. यानि इस महाद्वीप का संविधान धर्मनिरपेक्ष (Secular) हैं.

    दक्षिण अमेरिका से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य (Important Facts of South America in Hindi)

    • टिटिकाका , कुनुक्क्चा , ब्रोकोपोंडो रिजर्वोइयर , गुरी (मानव निर्मित), माराकाइबो और वालेंसिया झील इस महाद्वीप पर है.
    • इगाज़ू (अर्जेंटीना), गुएरा (ब्राजील और पराग्वे), सोमवार (पराग्वे) व टेक्वेन्डामिता (कोलंबिया) यहाँ के जलप्रपात है. हीलो-हुइलो, लाजा व पेट्रोहु फाल्स चिली में है.
    • कैयूर और किंग एडवर्ड आठवीं जलप्रपात गुयाना में है. गुयाना के पत्थर पर एंजल्स जलप्रपात दुनिया का सबसे ऊँचा झरना है.
    • स्मोक व वाटरफाल पार्क, ब्राजील; गोटा, थ्री सिस्टर्स व यंबिला जलप्रपात पेरू में है.
    • वेनेजुएला के जलप्रपात है-एंजेल, कुक्वीनन, लोविज़ना, और युटाजे.
    • ब्राजील, कोलंबिया और इक्वाडोर कॉफी के सबसे बड़े उत्पादक समूह है.
    • इस महाद्वीप का उत्तरी भाग चौड़ा व दक्षिणी भाग पतला है. दक्षिण व मध्य अमेरिका, मेक्सिको और वेस्टइंडीज को एक साथ ‘लैटिन अमेरिका’ कहा जाता है. स्पेनिश, पुर्तगाली, इतालवी जैसे यूरोपीय भाषाओं और अंगेजी के कई शब्दों का उद्भव लैटिन भाषा से हुआ है.
    • चिली देश ताम्बे की राजधानी के उपनाम से मशहूर है. यहाँ चुक्विमामाता पठार से कॉपर का खनन होता है.
    • मानवीय प्रजाति व समूह: यहाँ के मूल निवासी को ‘लाल भारतीय’ (Red Indians) कहा जाता है. मेस्टिज़ो (इंडियन + यूरोपीय), मुलेटो (ब्लैक + यूरोपीय), ज़म्बो (ब्लैक + इंडियन), और चोलो (मेस्टिज़ो + इंडियंस) यहाँ के मिश्रित मानव प्रजाति है.
    • इस महाद्वीप में मात्र 13 देश स्थित है.

    5. अंटार्कटिका महाद्वीप (The Antarctica Continent in Hindi)

    पृथ्वी का दक्षिणी गोलार्ध बर्फ से ढाका हुआ है. इसे एक महाद्वीप माना गया है, जिसका नाम अंटार्कटिका है. पांचवां सबसे बड़ा महाद्वीप (5th Largest Continent), अंटार्कटिका का क्षेत्रफल 14,245,000 किलोमीटर हैं.

    रूसी अभियान कर्ता मिखाइल पेट्रोविच लाज़ारेव और फैबियन गॉटलिएब वॉन बेलिंगशौसेन ने 1820 में इस बर्फीले महाद्वीप को खोजा था. इसे साल 1840 में इसे पृथ्वी का एक महाद्वीप माना गया था. 1911 में दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाले पहले व्यक्ति नॉर्वे के एमंडसन है.

    अंटार्कटिका: दुनिया का बर्फीला व निर्जन इलाका (Antarctica is snowy and the most uninhabited area of the world)

    इस महाद्वीप का 98 फीसदी हिस्सा, पुरे साल 2 से 5 किलोमीटर मोटी बर्फ के चादर से ढंका रहता है. इसलिए यह इलाका बंजर है. पौधों के नाम पर थोड़े-बहुत लाइकेन, काई या मॉस ही मिलते है. यहाँ कुछ बर्फीले मौसम के आदि जानवर व मछलियों की प्रजाति भी पाई जाती है. इनमें से एक, क्रिल मछली झुंडों में रहती है.

    ग्रीष्म व शीत ऋतु में गर्मी व ठंड के वजह से अंटार्कटिका पिघलता-जमता रहता है. इससे इसके आकर में बदलाव होता है. इसलिए इसे गतिशील महाद्वीप भी कहते है. यहाँ का पामर प्रायद्वीप कम बर्फीला या बिना बर्फ का है. अंटार्कटिका के ही वोस्टॉक में धरती का सबसे न्यूनतम तापमान, -89.2 डिग्री सेल्सियस, दर्ज किया गया है. जमीन के अभाव व अत्यधिक ठंड के कारण यहाँ मानव बसावट नहीं है. इसलिए, इसे ‘निर्जन व वीरान महाद्वीप‘ भी कहते है. यहाँ के ‘पोल ऑफ कोल्ड‘ में विश्व का सबसे कम वार्षिक तापांतर होता है.

    यह महाद्वीप भूमध्य रेखा से 66.33° दक्षिण में एक वृत्तकार क्षेत्र में स्थित है. ग्लोब देखने से यह स्थिति स्पष्ट हो जाती है. इस वृत्त को अंटार्कटिका वृत्त कहा जाता है. इस वृत्त के चारों तरफ ‘हिन्द, प्रशांत और अटलांटिक महासागर’ स्थित है. रॉस, व वेडेल सागर अंटार्कटिका के हिस्से है.

    अंटार्कटिका के महत्वपूर्ण भौगोलिक तथ्य (Important Geographical Facts of Antarctica)

    समुद्र तल से लगभग 7,200 फीट (2,200 मीटर) की औसत ऊंचाई के साथ, अंटार्कटिका, दुनिया का सबसे ऊंचा महाद्वीप है. दूसरा सबसे ऊंचा महाद्वीप एशिया है. यह औसतन 3,000 फीट ऊँचा है.

    अंटार्टिका के रॉस द्वीप स्थित इरेबस चोटी (Mount Erebus), एक सक्रिय ज्वालामुखी है. इसे सर जेम्स क्लर्क रॉस (Sir James Clark Ross) ने 27 जनवरी 1841 को खोजा था. अंटार्कटिका का सबसे ऊँचा ज्वालामुखी प्रसुप्त है. इसका नाम सीडले है. इरेबस इसका दूसरा सबसे ऊँचा ज्वालामुखी है. माउंट टेरर (Mount Terror), माउंट बर्ड (Bird), और माउंट टेरा नोवा (Terra Nova) यहाँ के तीन निष्क्रिय ज्वालामुखी चोटी है.

    मृत सागर के बराबर खारा, विदा झील, अंटार्कटिका में है. इसपर 19 मीटर मोटी बर्फ जमी हुई है.

    जलवायु व मौसम (Climate and Weather)

    अंटार्कटिका पृथ्वी का सबसे ठंडा महाद्वीप है. इसका पूर्वी भाग, पश्चिमी भाग की अपेक्षा अधिक उंचा है. इसलिए पश्चिमी भाग अधिक ठंडा है. बर्फ की अधिकता के कारण यहाँ मौसम परिवर्तन नाममात्र का होता है. इसलिए इसका केंद्रीय भाग हमेशा ठंडा और शुष्क रहता है.

    22 मार्च से 23 सितंबर तक दक्षिणी ध्रुव में सूर्य प्रकाश नहीं पहुँच पाती है. इसलिए इस दौरान यहाँ लब्मी रात होती है. यहाँ 24 सितंबर और 21 मार्च के बीच सूर्य प्रकाश हमेशा पहुँचता है. इस समय यहाँ लगातार दिन होता है. इस दौरान मौसम साफ़ व थोड़ा गर्म होता है. इस समय इस महाद्वीप के करीब 2 फीसदी बर्फ पिघल जाते है. प्रदुषण के कारण इसके बर्फ के पिघलने की दर में वृद्धि हुई है. अंटार्कटिका पर लगातार दिन और रात का कारण, पृथ्वी का परिक्रमण व अक्षीय झुकाव है.

    अंटार्कटिका पर शोध व खोजी अभियान (Research and exploration expedition on Antarctica)

    सोने, चांदी, कॉपर, कोयला, मैंगनीज, यूरेनियम, प्लैटिनम तथा क्रोमियम के प्रचुर भंडार अंटार्कटिका पर है. लेकिन, इसका लाभ अभी किसी को नहीं मिला है. इसका कारण इसकी बर्फ की मोटी परतें हैं. इस महाद्वीप पर अभी किसी का स्वामित्व नहीं है. लेकिन, खनिज संसाधनों के वजह से कई देश इसके हिस्से पर अपना दावा जता रहे है. अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, चिली, फ्रांस, न्यूजीलैंड, नॉर्वे और यूनाइटेड किंगडम (ब्रिटेन) ने इसके कुछ हिस्सों पर दावा किया है.

    फिलहाल यह महाद्वीप शोध व प्राचीन अध्ययन के काम आ रही है. निकट भविष्य में यहाँ मानव बस्तियों के बसाएं जाने की संभावना काफी कम है. इसलिए इसे ‘विज्ञान के लिए समर्पित महाद्वीप‘ भी कहा जाता है. यहाँ भारत समेत अमेरिका, ब्रिटेन व कुछ अन्य बड़े देशों के शोध-केंद्र है. यहाँ के बर्फों में हजारों साल पुराने जीवाश्म व अन्य जानकारियां सुरक्षित है. इसलिए यह महाद्वीप एक शोध केंद्र (Research Centre) के रूप में विकसित हो रहा है.

    भारत ने 1984 में यहाँ भारत ने ‘दक्षिणी गंगोत्री‘ नामक अध्ययन केंद्र स्थापित किया था. यह अब पूरी तरह नष्ट हो चुकी है. इसका मकसद महाद्वीप की संरचना, जलवायु, जीवाश्म पर्यावरण, खनिज और वनस्पति इत्यादि का अध्ययन करना था.

    16 दिसंबर 1987 में भारत ने ‘मैत्री‘ नामक दूसरा शोध केंद्र की स्थापना यहाँ की. इसका उद्देश्य पर्यावरण और भूविज्ञान का अध्ययन था. भारत ने 17. भारत ने 18 मार्च 2012 को अपना तीसरा शोधकेंद्र अंटार्कटिका पर स्थापित किया. लार्समन पहाड़ी में समुद्र विज्ञान और महाद्वीपीय टूटने की घटना का अध्ययन इसका लक्ष्य था.

    अमेरिकी सरकार द्वारा 1968 से 1983 तक, ड्रिलिंग जहाज ग्लोमर चैलेंजर (Glomar Challenger) द्वारा कई जगहों पर बर्फ की खुदाई की गई थी. इसका मकसद बर्फ के अंदर की स्थिति का अध्ययन करना था.

    अंटार्कटिका से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य (Important Facts about Antarctica)

    • 1969 में छह महिलाऐं पब्लिसिटी स्टंट के लिए दक्षिणी ध्रुव गई थी.
    • 1996-1997 की गर्मियों में, नॉर्वेजियन खोजकर्ता बोर्ज ऑसलैंड अकेले अंटार्कटिका को तट से तट तक पार करने वाले पहले व्यक्ति बने. उन्होंने यात्रा के कुछ हिस्सों में पतंग की मदद ली थी.
    • बिना किसी मदद के दक्षिणी ध्रुव का रिकॉर्ड 34 दिन में यात्रा करने का कारनामा ऑसलैंड (Ousland) के नाम दर्ज है.
    • यहाँ बैक्टीरिया या विभिन्न प्रकार के नीले-हरे शैवाल तुलनात्मक रूप से अधिक पाए जाने वाले सजीव है. नीले-हरे शैवाल, नोस्टॉक, यहाँ के मिट्टी को मामूली कार्बनिक यौगिक प्रदान करते हैं.

    6. ऑस्ट्रेलिया या ओशिनिया महाद्वीप (Australia or Oceania continent in Hindi)

    कई बार ऑस्ट्रेलिया देश को एक महाद्वीप माना जाता है. लेकिन कई बार इसे और इसके आसपास स्थित द्वीपीय व छोटे देशों को “ओशिनिया महाद्वीप” का हिस्सा माना जाता है. ऑस्ट्रेलिया के साथ ही, माइक्रोनेशिया, फिजी, किरिबाती, मार्शल द्वीप, नाउरू, न्यूजीलैंड, पलाऊ, पापुआ न्यू गिनी, समोआ, सोलोमन द्वीप, टोंगा, तुवालु और वानुअतु ओशिनिया महाद्वीप के हिस्से हैं. यह महाद्वीप विशाल आकर में उत्तरी गोलार्ध में 28 डिग्री उत्तर से दक्षिणी गोलार्ध में 55 डिग्री दक्षिण तक फैला हुआ हैं.

    ऑस्ट्रेलिया और ओशिनिया का अधिकांश भाग प्रशांत महासागर में स्थित है. प्रशांत महासागर में स्थित देशों को पहचानने के लिए इस क्षेत्र के देशों और टापुओं को “ओशिनिया” नाम दिया गया है. ओशिनिया में ऑस्ट्रेलिया देश का दबदबा है. ओशिनिया का क्षेत्रफल 8,525,989 वर्ग किलोमीटर है, वहीं ऑस्ट्रेलिया 7,617,930 वर्ग किमी है.

    ओशिनिया को पारंपरिक रूप से चार भागों में विभाजित किया गया है- आस्ट्रेलिया (ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड), मेलानेशिया, माइक्रोनेशिया और पोलिनेशिया.

    दक्षिण प्रशांत महासागर में स्थित नीयू (Niue) ओशिनिया का सबसे छोटा द्वीप हैं. यह न्यूजीलैंड से लगभग 2400 किमी उत्तर पूर्व में है. इसी सागर में स्थित, टोकेलाऊ प्रवाल द्वीप ओशिनिया का सबसे दूरस्थ टापू है. यह हवाई और न्यूजीलैंड के बीच स्थित टोकेलाऊ की आबादी सिर्फ 1,319 है.

    ओशिनिया और ऑस्ट्रेलिया का सबसे बड़ा और सबसे अधिक आबादी वाला शहर सिडनी है. इसकी आबादी 50 लाख से ज्यादा हैं. यहाँ की आबादी सबसे विविध और बहुसांस्कृतिक है. यहां 250 से अधिक भाषाएं बोली जाती हैं.

    ऑस्ट्रेलिया और ओशिनिया का अर्थव्यवथा और पर्यटन (Economy and Tourism in Australia and Oceania Continent in Hindi)

    इस महाद्वीप की सबसे बड़ी और अग्रणी अर्थव्यवस्था ‘ऑस्ट्रेलिया‘ है. न्यूजीलैंड इस महाद्वीप का एकमात्र अन्य बड़ा अर्थव्यवस्था है. खनन, विनिर्माण और पर्यटन यहाँ के अर्थव्यवस्था में सबसे अधिक योगदान करता है.

    ऑस्ट्रेलिया का ग्रेट बैरियर रीफ, काकाडू नेशनल पार्क, सिडनी ओपेरा हाउस, उलुरु और रेड सेंटर या आउटबैक यहाँ का प्रसिद्द पर्यटक स्थल है. फ़िजी और वानुअतु अपने प्रवाल भित्तियों और अदूषित समुद्र तटों के कारण पर्यटकों के बीच लोकप्रिय हैं.

    जलवायु (Climate)

    ओशिनिया क्षेत्र का जलवायु विविध है. यहाँ उच्चतम तापमान 50 डिग्री सेल्सियस (123 डिग्री फ़ारेनहाइट) ऑस्ट्रेलियाई के आउटबैक में दर्ज किया गया है. सबसे कम तापमान न्यूजीलैंड में -25 डिग्री सेल्सियस (-14 डिग्री फ़ारेनहाइट) दर्ज हैं.

    प्रशांत महासागर के द्वीपों में मुख्य रूप से उष्णकटिबंधीय जलवायु होती है. इसलिए यह इलाका पूरे वर्ष गर्म और आर्द्र रहता है. माइक्रोनेशिया के कुछ क्षेत्रों में प्रति वर्ष 7,600 मिमी या 299 इंच से अधिक की वर्षा होती है. ये बारिश इंग्लैंड की तुलना में छह गुना अधिक है. माइक्रोनेशिया दुनिया के सबसे नम स्थानों में से एक है.

    ऑस्ट्रेलिया में उत्तर पूर्व में मुख्य रूप से उष्णकटिबंधीय जलवायु है. देश के रेगिस्तानी केंद्र, आउटबैक, में शुष्क जलवायु है. दक्षिण पूर्वी ऑस्ट्रेलियाई तटरेखा में हल्की भूमध्यसागरीय जलवायु है. इसके उत्तरी भाग में उष्णकटिबंधीय और दक्षिणी भाग समशीतोष्ण जलवायु है. ऑस्ट्रेलिया के मध्य से मकर रेखा गुजरती है.

    न्यूजीलैंड के उत्तर में उपोष्णकटिबंधीय और दक्षिण में समशीतोष्ण प्रकार की जलवायु है. इसके दक्षिणी द्वीप के उच्च क्षेत्रों (आल्प्स) में बर्फबारी भी होती है.

    वनस्पति व जंतु-जगत (Flora and Fauna in Hindi)

    ओशिनिया प्रजातियों की कई प्रजाति का घर है. ऑस्ट्रेलिया में आपको मार्सुपियल्स (Marsupials) आसानी से मिल जाएंगे. ये स्तनधारी जीव होते हैं, जो अपने बच्चों को अपनी पेट में बनी थैली में रखते हैं. इन जीवों में कंगारू (Kangaroo), पोसम (possums), वॉम्बट (Wombats) और कोआला (Koala) शामिल हैं. मार्सुपियल्स सिर्फ आस्ट्रेलिया और अमेरिका में पाए जाने वाले स्थानीय जीव हैं.

    ओशिनिया में विभिन्न प्रजाति के पक्षी भी बड़ी संख्या में रहते हैं. ऑस्ट्रेलियाई कूकाबुरा या रंगीन किंगफिशर और ‘बर्ड ऑफ पैराडाइज‘, यहाँ के कुछ ख़ास पक्षी हैं.

    प्रशांत महासागर के क्षेत्र में अधिकतर उष्णकटिबंधीय वनस्पति पाए जाते है. यहाँ के द्वीपों में उष्णकटिबंधीय वर्षावन और ताड़ के पेड़ों का आधिक्य है. यहाँ बांस, बिर्च, देवदार और नीलगिरी के पेड़ भी मिलते है.

    ऑस्ट्रेलिया में वर्श्वानों के साथ-साथ रेगिस्तान और सूखे जंगल भी पाए जाते है. वहीं, न्यूजीलैंड में अल्पाइन क्षेत्र पाया जाता है. इसमें वनस्पति विरल है. ग्लेशियर वाला दक्षिणी आल्प्स भी ऐसा ही इलाका हैं.

    गेहूं, जौ, कैनोला, ज्वारी, जई, चावल, दालें, और मकई (मक्का) यहाँ उपजाई जानेवाली मुख्य खाद्य फसल है. कॉफी, कोको, चाय, गन्ना, सूती, और मसाले यहाँ के नगदी फसल है.

    ओशिनिया का खोज व अन्वेषण (Discovery and Exploration of Oceania in Hindi)

    मध्यकाल में अनेक नए स्थानों का खोज यूरोपियन अन्वेषणकर्ताओं ने किए थे. इसी क्रम में ऑस्ट्रेलिया व न्यूज़ीलैंड जैसे स्थलों की खोज हुई.

    डच खोजकर्ता एबेल तस्मान (Abel Tasman) 1642 में पहली बार न्यूजीलैंड पहुंचे. उस वक्त यहाँ पर स्थानीय जनजाति माओरी (Maori) का निवास था. ब्रिटिश खोजकर्ता जेम्स कुक (James Cook) 1770 में ऑस्ट्रेलिया पहुंचने वाले पहले व्यक्ति बने. उस वक्त यहाँ 60,000 से अधिक वर्षों से स्वदेशी लोगों, ऑस्ट्रेलियाई आदिवासी और टोरेस स्ट्रेट द्वीप के लोग (Torres Strait Islander) रहते थे. बाद के वर्षों में अन्य द्वीपों व इनके समूहों की खोज हुई.

    आज के समय में ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी क्षेत्र में आदिवासियों की बड़ी आबादी है. वे अपना परम्परा, संस्कृति और अनुभव को बड़े गर्व से आगंतुकों के साथ साझा करते है.

    अब ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप की आबादी में 90% यूरोपीय, 7% एशियाई और 2% आदिवासी शामिल है. शेष आबादी पापुआ न्यू गिनी, इंडोनेशिया और दक्षिणपूर्व एशिया और ऑस्ट्रेलिया से संबंधित हैं.

    ओशिनिया से जुड़े अन्य तथ्य

    इस महाद्वीप पर यूरोप के लोग बड़ी संख्या में बसे हैं. इन्होंने ही इस इलाके में नवीन प्राद्यौगिकी के माध्यम से विकास किया हैं. यहाँ की 73 फीसदी आबादी क्रिश्चियन (ईसाई धर्मावलम्बी) हैं. यहाँ इस्लाम, बौद्ध धर्म, यहूदी धर्म, हिंदू धर्म, जैन धर्म और बहाई धर्म को मानने वाले लोग भी रहते है. यहाँ की पारंपरिक जनजातियां अपने पूर्वजों के आत्माओं और प्राकृतिक शक्तियों में भी विश्वास करती हैं.

    रग्बी इस क्षेत्र का सबसे लोकप्रिय खेल है. यह न्यूजीलैंड, समोआ, टोंगा और फिजी का राष्ट्रीय खेल है. ऑस्ट्रेलिया का राष्ट्रीय खेल क्रिकेट है. वानुअतु (Vanuatu) ओशिनिया का एकमात्र देश है, जिसका राष्ट्रिय खेल सॉकर/ फुटबॉल है.

    ऑस्ट्रेलियाई की स्थानीय चट्टानी पेंटिंग (Rock Paintings) की दुनिया में सबसे पुरानी पारम्परिक कला है. अर्नहेम लैंड में पाई गई आदिवासी पेंटिंग 60,000 साल से अधिक पुरानी हैं. यह कला अभी भी ऑस्ट्रेलिया में मूलनिवासियों में खूब प्रचलित है. प्राचीन काल में लेखन की खोज नहीं हुई थी. इसलिए अभिव्यक्ति के लिए चित्रकला और नक्काशी का सहारा लिया जाता था.

    जल तंत्र (Water System)

    ओशिनिया समूह के देशों में मीठे जल का अन्य महाद्वीपों की तुलना में अभाव है. खेती पर इसका प्रभाव साफ़ देखा जा सकता है. हालाँकि, सभी इलाकों में पर्याप्त जल उपलब्ध है. यहाँ जीवों की संख्या भी अन्य महाद्वीपों के तुलना में कम है. ऑस्ट्रेलिया से मरे, मुरुंबिगे, डार्लिंग, लचलन, वार्रेगो, कूपर क्रीक और पारू नदी बहती है. मुर्रे (Murray) नदी ऑस्ट्रेलिया की और वाइकोटो नदी न्यूजीलैंड की सबसे लंबी नदी है. मुर्रे नदी 2,508 किमी या 1,558 मील लम्बी है.

    मोंटेज़ुमा, टिया, रसेल, मैकेंज़ी, ब्लेंको, फिट्जॉय, एलेनबोरो, मिशेल, वालमान और जिम जिम ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के मुख्य झरने (Waterfalls) है. यहाँ 41 प्रमुख झील और 4000 से अधिक छोटे झील हैं. क्रेटर झील ताओपो, न्यूजीलैंड का एक खूबसूरत झील है. ‘काटी थांडा-लेक आइरे’ झील, ऑस्ट्रेलिया का सबसे बड़ा खारे पानी का झील है.

    पर्वत व ऊँचे भूमि (Mountains and High Lands)

    ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप का दो तिहाई भाग ‘वेस्टर्न पठार‘ से ढका हुआ है. यह रेगिस्तानी इलाका है, जहाँ कम वर्षा होती है. इसका केप यॉर्क से तस्मानिया द्वीप तक, पूर्वी भाग ‘ग्रेट डिविजनिंग रेंज’ से ढका हुआ है. यह उच्च भूमि की श्रृंखला है, जो 3,500 किलोमीटर (2,175 मील) लम्बा है.

    ग्रेट विक्टोरिया, ग्रेट सैंडी, तानामी, सिम्पसन, गिब्सन, लिटिल सैंडी, स्ट्रजलेकी, स्टर्ट स्टोनी, तिरी और पेडिरका यहाँ के मुख्य मरुस्थल है.

    अर्नेम, एथर्टन टेबललैंड, ऑस्ट्रेलियाई शील्ड, डोर्रिगो, इनासलेघ अपलैंड्स, मॉसन, माउंट कार्बाइन टेबललैंड, नार्रो नेक, उत्तरी टेबललैंड्स, शिपली, वेस्टर्न पठार, और वोरोनोरा इस इलाके के कुछ नामी पठार है. माउंट कोस्सिउसको ऑस्ट्रेलिया और माउंट कुक न्यूजीलैंड का सर्वोच्च शिखर है.

    ग्रेट बैरियर रीफ (Great Barrier Reef in Hindi)

    ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तट पर भारी मात्रा में मूंगा की चट्टानें (कोरल रीफ) पाए जाते है. इसे ‘ग्रेट बैरियर रीफ‘ के नाम से भी जाना जाता है. यह 1900 कि.मी से भी अधिक लंबा है. पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए इस इलाके में जहाजों का आना वर्जित किया गया है. फ़िजी और वानुअतु अपने प्रवाल भित्तियों और अदूषित समुद्र तटों के कारण पर्यटकों में काफी लोकप्रिय हैं.

    बैरियर रीफ प्रवाल में 3,000 से अधिक रीफ और 900 द्वीप हैं. यह रीफ 350 से अधिक प्रजातियों और मछलियों की 1,500 से अधिक प्रजातियों का घर है.

    ऑस्ट्रेलिया से संबंधित महत्वपूर्ण भौगोलिक तथ्य

    • बार्कर पैसेज, बास स्ट्रेट, क्लेरेंस स्ट्रेट (उत्तरी क्षेत्र), डंडस स्ट्रेट, एंडेवर स्ट्रेट, इन्वेस्टिगेटर स्ट्रेट, द रिप, साउथ पैसेज (हौटमन एब्रोलोस), सुदा बे पैसेज, और टोर्रेस स्ट्रेट ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के आसपास का मुख्य जलसंधि (स्ट्रेट) है.
    • इस महाद्वीप में तीन मुख्य समय क्षेत्र हैं. यह जीएमटी (Greenwich Mean Time) से 10 घंटे आगे है.
    • न्यू कैसल, सिडनी, मेलबोर्न, एडीलेड और पर्थ यहाँ के बड़े बंदरगाह है.
    • ऑस्ट्रेलिया में यहाँ के मूलनिवासियों (aboriginal) की आबादी का हिस्सा सिर्फ 2 फीसदी बचा है.
    • ओशिनिया दुनिया का सबसे छोटा महाद्वीप है.
    • ऑस्ट्रेलिया का काकाडु नेशनल पार्क (Kakadu National Park), यूनेस्कों के वैश्विक विरासत में शामिल हैं.
    • कंगारू और एमु ऑस्ट्रेलिया के राष्ट्रिय पशु हैं. ऑस्ट्रेलिया कोयले का सबसे अधिक उत्पादन करता है.
    • ऑस्ट्रेलिया का एडिलेड शहर दुनिया के सबसे बड़े क्रिसमस परेडों के लिए जाना जाता है.

    7. यूरोप (The Europe in Hindi)

    पृथ्वी के इस सबसे समृद्ध महाद्वीप का क्षेत्रफल-10,505,000 वर्ग किमी. है. पृथ्वी पर यह एक मात्र महाद्वीप है जहाँ जनघनत्व अधिक होने के साथ-साथ समृद्धता भी है. यहाँ वन, खनिज, उपजाऊ मिट्टी व जल बहुतायत में है. ऐसा लगता है कि पृथ्वी का सारा खजाना यूरोप जा पंहुचा है. यूरोप के महत्वपूर्ण खनिज संसाधन कोयला, लौह अयस्क, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस हैं.

    यूरोप महाद्वीप और इससे जुड़े महत्वपूर्ण जानकारी (The Europe Continent and important informations related to this in Hindi)

    सिर्फ ऑस्ट्रेलिया से बड़ा यूरोप आकार में दूसरा सबसे छोटा महाद्वीप है. लेकिन, जनसंख्या के मामले में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है. इस महाद्वीप में 50 देशों का भूमि है. हालाँकि, इन 50 देशों में से केवल 44 के राजधानी यूरोपीय भूभाग में स्थित है. इनमें, 27 देश यूरोपीय संघ (European Union) से जुड़े है. यह एक राजनीतिक और आर्थिक संघ है. इस संघ की मुद्रा यूरो हैं. यूरोप की आबादी 74.86 करोड़ हैं.

    यूरोप का क्षेत्रफल 101.8 लाख वर्गकिमी है. यह पृथ्वी का 2% व स्थलमंडल का 6.8% है. यह उत्तर-पूर्वी गोलार्ध में स्थित है. इसके उत्तर में आर्कटिक महासागर, पश्चिम में अटलांटिक महासागर और दक्षिण में भूमध्य सागर है. रूस का यूराल पर्वत श्रृंखला और कैस्पियन सागर, यूरोप को एशिया से अलग करता है. अटलांटिक महासागर यूरोप व अमेरिका को अलग करता है. भूमध्य सागर (Mediterranean Sea), यूरोप को अफ्रीका से अलग करती है.

    यूरोप के लगभग 90% लोग; स्लाव, रोमांस (Romance) और जर्मनिक है. यहां के 76% लोग ईसाई, 18% नास्तिक व 6% इस्लाम धर्म को मानने वाले है. वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2018 – 2022 के अनुसार, दुनिया का सबसे खुशहाल देश फ़िनलैंड हैं. इस यूरोपियन देश ने इसमें पांच वर्षों से लगातार शीर्ष स्थान प्राप्त किया है. इस देश को झीलों की भूमि भी कहा जाता है. यहाँ कई झील बर्फ पिघलने से बने है.

    इस महाद्वीप का नॉर्वे, स्वीडन, आइसलैंड और डेनमार्क को ‘स्कैंडिनेविया‘ देश कहलाते है. स्पेन और पुर्तगाल को ‘इबेरिया‘ देश के उपनाम से सम्बोधित किया जाता है. काला और भूमध्य सागर के तटीय देश, युगोस्लाविया, ग्रीस, रोमानिया और अल्बानिया को ‘बाल्कन राज्य‘ कहा जाता है. लिथुआनिया, लातविया और एस्टोनिया को ‘बाल्टिक राज्य‘ कहा जाता है

    यूरोप का लैंडलॉक्ड देश (Landlocked Countries of Europe)

    यूरोपीय महाद्वीप के कई देश चारो तरफ अन्य देशों से घिरे है व इनका कोई समुद्री सीमा नहीं है. ऐसे देश भूआबद्ध (Land Locked) कहलाते है. यूरोप में स्थित कजाकिस्तान दुनिया का सबसे बड़ा भूआबद्ध (लैंडलॉक्ड) देश है. इसकी आबादी 180 लाख हैं. कजाकिस्तान, दुनिया के दस सबसे बड़े देशों में से एक है.

    यूरोप के भूआबद्ध देश हैं: अंडोरा, आर्मेनिया, ऑस्ट्रिया, बेलारूस, स्विट्जरलैंड, चेक गणराज्य, हंगरी, कजाकिस्तान, कोसोवो, बोस्निया-हर्जेगोविना, लिकटेंस्टीन, लक्जमबर्ग, स्लोवाकिया, सर्बिया, मोल्दोवा, मैसेडोनिया, सैन मैरिनो और वेटिकन सिटी.

    सैन मैरिनो और वेटिकन सिटी इटली के अंदर लैंडलॉक हैं. लिकटेंस्टीन (Liechtenstein) दोहरा भूआबद्ध देश है. लिकटेंस्टीन, ऑस्ट्रिया और स्विट्जरलैंड के देशों द्वारा भी लैंडलॉक किया गया है. ये दोनों अन्य देशों द्वारा भी लैंडलॉक हैं.

    यूरोप के पर्वत व पठार (Mountains and plateaus of Europe)

    रूस का माउंट एल्ब्रस (5,642 मीटर / 18,510 फीट) यूरोप का सबसे ऊंचा पर्वत है. यह छोटी काकेशस पर्वत श्रृंखला का हिस्सा है. यूरोपीय आल्प्स की सबसे ऊँची चोटी माउंट ब्लांक है. 4,810 मीटर/15,781 फीट ऊंचा यह पर्वत इटली और फ्रांस की सीमा पर स्थित है. आल्प्स भी दुनिया का सबसे लम्बा और सबसे ऊँचा पर्वतमालाओं में से एक है. यह पूरी तरह से यूरोप में स्थित है.

    पाइरेनीज़ या पिरिनि (pyrenees) रेंज की पर्वत श्रृंखला भी यूरोप में ही स्थित है. यह द्क्षिण-पश्चिमी यूरोप के स्पेन और फ़्रान्स की सीमा पर स्थित है. यह इबेरिया प्रायद्वीप को यूरोप के अन्य हिस्सों से अलग करती है. यह पूर्वोत्तर में बिस्के खाड़ी से दक्षिणपूर्व में भूमध्य सागर तक 491 किमी लम्बी हैं. छोटा सा अन्दोरा देश इसी पहाड़ी पर स्थित है.

    कैंटब्रियन, अपनेनेस, डायनरिक आल्प्स, कार्पैथियन, केजोलन और बाल्कन रेंज यहाँ के अन्य पर्वतमाला है. इबेरियन पठार यूरोप के ऊँचे भूमि का निर्माण करती है.

    इटली के नेपल्स (Naples) शहर में दुनिया माउंट विसुवियस स्थित है. यह दुनिया का सबसे बड़े ज्वालामुखी में से एक है. सदियों पहले इसके कहर से पोम्पेई (Pompeii) और हर्क्युलानीम (Herculaneam) शहर बर्बाद हो गए थे.

    यूरोप के नदी-नाले व जलमार्ग

    रूस की वोल्गा नदी यूरोप की सबसे लंबी नदी है. यह 3,692 किमी/2,295 मील लंबा है. डॉन नदी से मिलकर वोल्गा यहाँ की सबसे बड़ी अंतर्देशीय जलमार्ग बनाती है. हालाँकि, राइन नदी यूरोप का सबसे व्यस्त जलमार्ग है.

    डेन्यूब, दस देशों से होकर बहने वाली नदी यूरोप की दूसरी सबसे लंबी नदी है. यह 2,860 किमी/1,777 मील लम्बी है. इसका उपयोग व्यापारिक नावों के यातायात के लिए होता है. बुखारेस्ट (रोमानिया), ब्रातिस्लावा (स्लोवेनिया), बेलग्रेड (युगोस्लाविया), बुडापेस्ट (हंगरी), और वियना (ऑस्ट्रिया) शहर डेन्यूब नदी के किनारे बसे है.

    नीदरलैंड के रॉटरडैम में यूरोप का सबसे बड़ा बंदरगाह है. रूस की राजधानी, मास्को को ‘पांच समुद्रों का बंदरगाह’ कहा जाता है. यह नदियों और नहरों के माध्यम से पांच समुद्रों; कैस्पियन सागर, काला सागर, बाल्टिक सागर, सफेद सागर और लेडोगा झील; से जुड़ा हुआ है. नॉर्वे की यूरोप में सबसे लंबी तटरेखा है. यह 100,000 किमी / 62,000 मील से अधिक लम्बी है. यह दुनिया में दूसरा सबसे लंबा तट है.

    सीन नदी, इंग्लिश चैनल में जा मिलती है. पो नदी को ‘इटली की गंगा‘ भी कहा जाता है.

    रूस के सेंट पीटर्सबर्ग के पास अवस्थित लाडोगा झील यूरोप की सबसे बड़ी झील है. यह दुनिया की सबसे बड़ी मीठे पानी की झीलों में से एक है. लडोगा, ओंटारियो झील से थोड़ी छोटी है. ओंटारियो संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा की सीमा बनाती है.

    स्विट्जरलैंड का राइन जलप्रपात यूरोप का सबसे बड़ा मैदानी जलप्रपात है. यह 150 मीटर / 492 फीट चौड़ा और 23 मीटर / 75 फीट ऊँचा है.

    बाल्टीइस्क, ब्रितलिंग (विस्मर की खाड़ी), ड्रोगेन, डज़ीना, फेहरर्न बेल्ट, ग्रेट बेल्ट, ग्रोनसंड, गुल्डबोर्गसंड, इर्बे स्ट्रेट, कलमर स्ट्रेट, काटेगाट, लिटिल बेल्ट, ओरेसंड, पीनेस्ट्रॉम, प्रेरक, स्ट्रॉम, स्टोरस्ट्रोमेन, स्ट्रेलसंड, स्विना, वैनेमेरी, कैल्फ़ साउंड, नॉर्थ चैनल (ग्रेट ब्रिटेन और आयरलैंड), सेंट जॉर्ज्स चैनल, और जिब्राल्टर यूरोप में स्थित मुख्य जलसंधियाँ है.

    यूरोप की जलवायु (The Climate of Europe)

    इस इलाके में मुख्यतः शीतोष्ण जलवायु पाया जाता है. समुद्री गर्म जलधारा ‘‘गल्फ स्ट्रीम” इस महाद्वीप के जलवायु को प्रभावित करती हैं. विभिन्न इलाकों में तापमान एवं वर्षा में काफी अंतर है. इसलिए यहाँ की प्राकृतिक वनस्पति में भी काफी विविधता मिलती है.

    कृषि व जीविका के साधन (Agriculture and Means of Livelihood)

    यूरोप में स्थित ब्रिटेन को ”बनियों का देश” कहा जाता हैं. यूक्रेन दुनिया में गेंहू का बड़ा निर्यातक है. इसलिए इसे ‘दुनिया का ग्रैनरी‘ या ‘दुनिया की ब्रेड बास्केट‘ भी कहा जाता है. यूरोप के कई इलाकों में हरे घास के मैदान है. इन्हें हंगरी में पस्ताज और यूक्रेन में स्टेपपे कहते है.

    दुनिया का 90% जई, 50% जौ और 25% गेहूं, यूरोप में उपजती है. तीन-चौथाई आलू भी यहीं पैदा होती है. नॉर्वे के स्वेलबार्ड द्वीप में अंतर्राष्ट्रीय बीज बैंक स्थित है. मक्का, जौ, तिलहन और चावल यहाँ के मुख्य खाद्य फसल हैं.

    रोमन सभ्यता और यूरोप

    दूसरी शताब्दी में प्राचीन रोम के साम्राज्य ने यूरोप के बड़े भूभाग पर अपना छाप छोड़ा हैं. अपने 500 साल के नवाचार की अवधि में, रोमन सभ्यता ने यूरोप को पुरी तरह बदल दिया. इस सभ्यता का यूरोप के आधुनिक वास्तुकला, भाषा, कानून और धर्म के विकास पर गहरा और स्थायी प्रभाव पड़ा.

    रोमन साम्राज्य के दौरान बने कई संरचनाएं आज भी खड़े है. इनमे रोमन कॉलेजियम (Roman Colosseum) (एक स्टेडियम) ध्यानाकर्षक हैं. इसका निर्माण प्राचीन रोम के राजाओं ने करतब और मनोरंजक आयोजन के लिए किया था. यह दुनिया का सबसे पुराना स्टेडियम माना जा सकता हैं.

    हालाँकि, रोमन साम्राज्य (Roman Empire) का पतन हो गया. लेकिन, पूर्वी रोमन साम्राज्य (285-1450 ईस्वी) बीजान्टिन साम्राज्य (Byzantine Empire) के रूप में जीवित रहा. रोमन साम्राज्य के ध्वंसावशेषों पर पश्चिमी यूरोप में जनजातीय गठबंधनों की एक विस्तृत श्रृंखला शासक बनी. इस दौरान कई छोटे-छोटे राज्य स्थापित हुए. इससे पश्चिमी यूरोप का भूगोल बदलने लगा.

    इसी दौर में, ब्रिटेन, फ़्रांस, जर्मनी, इंग्लैंड, पोलैंड, हंगरी और वाइकिंग (Viking) जैसे साम्राज्य का विकास हुआ. ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर ‘वाइकिंग’ साम्राज्य पर एक एपिसोड सीरियल भी प्रकाशित हुआ हैं.

    यूरोप से सम्बंधित महत्वपूर्ण भौगोलिक तथ्य

    • मिलान को ‘इटली का मैनचेस्टर‘ और ट्यूरिन को ‘इटली का डेट्रोइट‘ कहा जाता है.
    • पहली बार शब्द यूरोप को होमरिक हिमन ने डेलियन अपोलो में किया था. उन्होंने एजियन सागर के पश्चिमी किनारे यूरोप कहा था.
    • यूनान पश्चिमी संस्कृति का जन्मस्थान है.
    • मध्य काल में ईसाई धर्म का पोषण यूनान ने किया था.
    • यूरोप और एशिया सम्मिलित रूप से यूरेशिया खंड के हिस्से हैं. इन दोनों महाद्वीप के बीच के हिस्सों को यूरेशिया भी कहा जाता है.
    • यूरेशिया में शामिल देश है:- आर्मेनिया, अजरबैजान, बेलारूस, जॉर्जिया, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, मोल्दोवा, रूसी संघ, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, यूक्रेन और उजबेकिस्तान.
    • बर्फीली बंटिंग (Snow Bunting) आर्कटिक वृत्त के टुंड्रा क्षेत्र में पाई जानेवाली एक पक्षी हैं.
    • पार्थेनन (Parthenon) का प्रसिद्ध मंदिर ग्रीस शहर के एक्रोपोलिस हिल्स के चोटी पर स्थित है.
    • जर्मनी के बर्लिन में स्थित ब्रांडेनबर्ग गेट (Brandenburg Gate) एक पत्थर से बनी स्मारक है. यह ग्रीस के एक्रोपोलिस के गेट की तरह दिखती है.
    • ऑस्ट्रेलिया में कंगारू तो यूरोप में लोमड़ी पाया जाना आम है. यूरोप के सड़कों पर भी लोमड़ियाँ मिल जाया करते हैं.
    • लोहे और स्टील से बनी एफिल टावर (Eiffel Tower) फ़्रांस की राजधानी पेरिस में स्थित है. 1889 में हुए आयोजनों को याद रखने के लिए इसे बनाया गया था. यह पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केंद्र है. इसका नाम इसके निर्माणकर्ता गुस्तावे एफ्फेल (Gustave Eiffel) के नाम पर रखा गया है.
    • यूरोप के लोतांत्रिक देश ब्रिटेन में आज भी राजतंत्र कायम हैं.
    • साल 2022 में रूस व यूक्रेन में छिड़े युद्ध के कारण यूरोप चर्चा में रहा.
    • कोविड-19 महामारी (Covid-19 Pandemic) का अनुपातिक रूप से सबसे अधिक प्रभाव यूरोप पर हुआ था.
    • बिग बेन, ब्रिटिश संसद के टावर में स्थित एक घड़ी है. मध्यकाल से स्थित यह घड़ी ऐतिहासिक है.
    • यूरोप को यूरेशिया का अंग या विस्तार भी माना जाता हैं. कई बार इसे प्रायद्वीपों का प्रायद्वीप या यूरेशिया का प्रायद्वीप भी कहा जाता है.
    • यूरोप के नजदीक स्थित ग्रीनलैंड राजनैतिक तौर पर उत्तरी अमेरिका से अधिक जुड़ा हुआ है. इसलिए इस उत्तरी अमरीकी महाद्वीप का हिस्सा भी माना जाता हैं.
    • तुर्की और साइप्रस एशियाई भूभाग में है, लेकिन सांस्कृतिक तौर पर यूरोप से जुड़े है. इसलिए इन्हें यूरोप का हिस्सा माना जाता है.
    • 1 नवंबर 1993, मास्ट्रिच, नीदरलैंड्स में यूरोपीय यूनियन की स्थापना हुई.
    • संयुक्त राष्ट्र के अनुसार यूरोप में 44 देश है.
    • यूरोप का सकल घरेलू उत्पाद (पीपीपी) $29.01 ट्रिलियन
    • यूरोप का प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद $29,410
    • यूरोप ऐतिहासिक रूप से, पश्चिमी उपनिवेशवाद; ईजियन सभ्यताएं; प्राचीन यूनानी सभ्यता; प्राचीन रोम; यूनानी साम्राज्य; और पवित्र रोमन साम्राज्य; के लिए प्रसिद्ध है.
    • महाद्वीप में सबसे पुरानी चट्टानों का सबसे बड़ा क्षेत्र बाल्टिक शील्ड है. यह अपरदन से नीचे खिसक गया है. ऐसे सबसे छोटी चट्टानें अल्पाइन प्रणाली में पाई जाती हैं, जो अभी भी ऊंचे पहाड़ों के रूप में अवस्थित हैं.
    • इटली के अंदर स्थित वेटिकन सिटी इस महाद्वीप का सबसे छोटा देश हैं. ईसाई धर्म के सर्वोच्च पॉप यहाँ के शासक हैं. इसे होली सिटी (Holy City) भी कहा जाता हैं.
    • यूरोपपृथ्वी का वह महाद्वीप है, जहाँ एक भी मरुस्थल नहीं है.
    • इंग्लिश चैनल यूनाइटेड किंगडम को फ्रांस से अलग करती हैं.
    • यूरोप को उत्तरी गोलार्ध का सबसे छोटा महाद्वीप भी माना जाता हैं.

    पृथ्वी से जुड़े 10 रोचक जानकारी (10 Interest Facts about Earth)

    • हमारे पृथ्वी का जन्म- 4.54 बिलियन साल पहले
    • पृथ्वी पर जीवन का आरम्भ- 4.1 बिलियन वर्ष पहले
    • पृथ्वी कि त्रिज्या- 3,959 मील
    • पृथ्वी का उपनाम- नीला ग्रह
    • पृथ्वी का नामकरण- अंग्रेजी व जर्मन भाषा से
    • पृथ्वी के बरमूडा त्रिकोण पर हादसे का कारण- चुमकिय शक्ति
    • पृथ्वी का प्राकृतिक उपग्रह- चाँद
    • चन्द्रमा का आकार- पृथ्वी का 27 फीसदी
    • पृथ्वी का वेग- 107,182 किलोमीटर प्रति घंटे
    • पृथ्वी पर विलुप्त प्रजातियों की संख्या- 99% प्रजातियाँ
    • पृथ्वी पर सूर्य से भी गर्म स्थल- आंतरिक कोर
    • सौरमंडल का सबसे घना ग्रह- पृथ्वी
    • पृथ्वी का सबसे बाहरी वायुमंडलीय परत-एक्सोस्फीयर
    • पृथ्वी का सबसे गहरा बिंदु- मारियाना ट्रेंच
    • पृथ्वी के किस हिस्से में 2 मिलियन वर्षों से वर्षा नहीं हुई – अंटार्कटिका का सूखा घाटी
    • पृथ्वी पर सबसे ठंडा मानवीय बसावट- रूस के साइबेरिया के एक गाँव ओयमकॉन (-68 डिग्री सेल्सियस तापमान, सर्दियों में)
    • जीवन वाला एकमात्र ग्रह- पृथ्वी

    “पृथ्वी के 7 महाद्वीप” पर 1 विचार

    प्रातिक्रिया दे

    आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *