अक्षांश व देशांतर पर 40 बहुवैकल्पीय वस्तुनिष्ठ प्रश्न

0%

अक्षांश व देशांतर (Latitude and Longitude)

नमस्कार अभ्यर्थियों,

  • यह मॉक टेस्ट (Mock Test) अक्षांश व देशांतर (Latitude and Longitude) को ध्यान में रखकर लिखा गया हैं.
  • प्रत्येक प्रश्न के चार विकल्प हैं. इनमें एक सही और शेष गलत हैं.
  • इस अभ्यास के लिए 30 मिनट का समय निर्धारित है.
  • निर्धारित समय में टेस्ट समाप्त (Finish) न करने पर यह स्वतः जमा हो जाएगा.
tail spin

1 / 40

यदि ग्रीनविच ($0^{circ}$ देशांतर) पर दोपहर के 12:00 बजे हों, तो $60^{circ}$पूर्वी देशांतर पर स्थित स्थान का स्थानीय समय क्या होगा?

2 / 40

अंतरराष्ट्रीय तिथि रेखा को विभिन्न स्थानों पर मोड़ने (Deviation) का प्रमुख उद्देश्य क्या है?

3 / 40

यदि ग्लोब पर $45^{circ}$अक्षांश पर दो देशांतर रेखाओं के मध्य की दूरी मापी जाए, तो वह लगभग कितनी होगी?

4 / 40

अंतरराष्ट्रीय तिथि रेखा ($180^{circ}$ देशांतर) और भारतीय मानक समय रेखा ($82^{circ}30'$ पूर्वी देशांतर) के बीच कुल कितना देशांतरीय अंतर है?

5 / 40

प्रधान मध्याह्न रेखा ($0^{circ}$ देशांतर) निम्नलिखित में से किस अफ्रीकी देश से होकर नहीं गुजरती है?

6 / 40

शून्य अंश अक्षांश (विषुवत रेखा) तथा शून्य अंश देशांतर (प्रधान मध्याह्न रेखा) का प्रतिच्छेदन बिंदु 'गिनी की खाड़ी' में स्थित है. यह खाड़ी किस महासागर का भाग है?

7 / 40

दो अक्षांश रेखाओं के बीच की औसत दूरी लगभग 111 किमी. होती है. विषुवत वृत्त (Equator) पर दो देशांतर रेखाओं के बीच की अधिकतम दूरी लगभग कितनी होती है?

8 / 40

विषुवत वृत्त से ध्रुवों की ओर तापीय कटिबंधों के निर्धारण के संदर्भ में, $66frac{1}{2}^{circ}$उत्तर से $90^{circ}$उत्तर तक का क्षेत्र किस कटिबंध के अंतर्गत आता है?

9 / 40

निम्न में से कौन-सा समय की प्राकृतिक इकाई नहीं है?

10 / 40

किसी स्थान का स्थानीय समय 6:00 प्रातः है जबकि ग्रीनविच मीन टाइम 3:00 प्रातः है. उस स्थान की देशांतर रेखा क्या होगी?

11 / 40

किसी जहाज को सबसे कम समय में एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने के लिए किसे मार्ग बनाना चाहिए?

12 / 40

पश्चिम की ओर यात्रा करने वाले एक जहाज के कप्तान ने 90° पश्चिम देशांतर पर स्थानीय समय 10:00 बजे सोमवार लिखा. यदि जहाज की गति पृथ्वी के घूर्णन के बराबर हो, तो अंतरराष्ट्रीय तिथि रेखा पर क्या समय और दिन होगा?

13 / 40

एक जहाज 1 जनवरी 1999 को 23:30 बजे 180° याम्योत्तर पार करता है. एक घंटे बाद कप्तान अपनी डायरी में क्या समय एवं तिथि दर्ज करेगा?

14 / 40

निम्नलिखित में से कौन-सा जलडमरूमध्य अंतरराष्ट्रीय तिथि रेखा के सर्वाधिक निकट है?

15 / 40

यदि पृथ्वी के घूर्णन की दिशा उलट दी जाए, तो जब अंतरराष्ट्रीय तिथि रेखा पर दोपहर हो, तब भारतीय मानक समय क्या होगा?

16 / 40

ग्लोब पर दो स्थानों के बीच न्यूनतम दूरी नहीं होती है---

17 / 40

कथन (A): तिथि निर्धारक रेखा पर ग्रीनविच से 12 घंटे का अंतर है. कारण (R): तिथि निर्धारक रेखा 180° देशांतर पर स्थित है.

18 / 40

अंतरराष्ट्रीय दिनांक रेखा (International Date Line) खींची जाती है---

19 / 40

ग्रीनविच से दोपहर 12.00 बजे एक तार भेजा गया. तार संप्रेषित करने में 12 मिनट लगे. वह एक नगर में 6.00 बजे सायं पहुँचा. नगर का देशांतर होगा---

20 / 40

जब आई.एस.टी. (भारतीय मानक समय) पर दोपहर होती है तब धरती पर एक अन्य स्थान पर लोग अपनी सुबह 6.00 बजे की चाय ले रहे होते हैं. उस स्थान का देशांतर (Longitude) है---

21 / 40

ग्रीनविच माध्य समय से आगे से पीछे के क्रम में देशों का सही क्रम कौन-सा है?

22 / 40

किसी एक क्षण, निम्नलिखित नगरों में से किस एक में घड़ी का समय अन्य तीन नगरों के समयों के समान नहीं होता?

23 / 40

निम्नलिखित स्थानों में से किनका समय GMT के समान है?

24 / 40

प्रधान याम्योत्तर गुजरती है---

25 / 40

प्रधान याम्योत्तर नहीं गुजरती है---

26 / 40

अंतरराष्ट्रीय मानक समय (Standard Time) निर्धारित करने का आधार होता है---

27 / 40

नई सहस्राब्दी के सूर्योदय की प्रथम किरण भारत के किस याम्योत्तर पर दिखाई दी?

28 / 40

कौन-सा देशांतर प्रधान याम्योत्तर के साथ मिलकर ग्लोब पर बृहत वृत्त का निर्माण करता है?

29 / 40

जब ग्रीनविच में मध्याह्न है, एक जगह का स्थानीय समय 5 बजे सायं है. वह स्थान किस याम्योत्तर पर स्थित है?

30 / 40

यदि दो स्थानों की स्थिति में 90° देशांतर का अंतर है, तब दोनों स्थानों के बीच समयांतर होगा---

31 / 40

जब 82°30' पू. देशांतर पर मध्याह्न हो तब प्रातः के 6:30 किस देशांतर पर बजेंगे?

32 / 40

काहिरा का समय ग्रीनविच से दो घंटा आगे है, अतः यह स्थित है---

33 / 40

सर्वाधिक उत्तरी-दक्षिणी (अक्षांशीय) लंबाई वाली सीमा वाला देश है---

34 / 40

निम्नलिखित नगरों में से कौन-सा एक विशालतम अक्षांश पर स्थित है?

35 / 40

एक विमान 30° उत्तरी अक्षांश, 50° पूर्वी देशांतर से उड़ान भरता है और पृथ्वी पर विपरीत सिरे पर नीचे उतरता है. वह कहाँ उतरेगा?

36 / 40

निम्नलिखित आकृति में दिए हुए भूगोलीय विवरणों पर विचार कीजिए---

37 / 40

प्रधान याम्योत्तर तथा विषुवत रेखा का प्रतिच्छेदन बिंदु अवस्थित है---

38 / 40

शून्य अंश अक्षांश तथा शून्य अंश देशांतर अवस्थित हैं---

39 / 40

निम्नलिखित में से कौन-सा एक ग्लोब पर वृहत वृत्त नहीं है?

40 / 40

एक स्थान की जो सही अक्षांशीय स्थिति हो सकती है, वह है-

Your score is

The average score is 0%

0%

Spread the love!
Scroll to Top