उत्तर—(b)
व्याख्या:
प्रवाल भित्तियों का विकास सामान्यतः गर्म और उथले समुद्री जल में होता है. पर्याप्त सूर्यप्रकाश प्रवाल पॉलीप के साथ सहजीवी रूप से रहने वाले जूजैंथली शैवाल के प्रकाश संश्लेषण के लिए आवश्यक है. इसलिए अत्यधिक गहरे, ठंडे या गादयुक्त जल में प्रवाल भित्तियों का विकास सामान्यतः अनुकूल नहीं होता.