उत्तर—(c)
व्याख्या: यदि समुद्र में जल का घनत्व बढ़ता है, तो यह लवणता में वृद्धि का सूचक होता है अर्थात सागरीय लवणता में वृद्धि के कारण जल का घनत्व भी बढ़ता है.
लवणता का वितरण क्षैतिज और लंबवत दो भागों में विभाजित किया जाता है. महासागरों में लंबवत लवणता के विषय में किसी निश्चित नियम का प्रतिपादन अभी तक नहीं किया जा सकता है अर्थात कहीं पर लवणता गहराई के साथ घटती जाती है, तो कहीं पर बढ़ती है. यदि घनत्व के संदर्भ में लवणता एवं गहराई को स्वतंत्र रूप से विचार किया जाए तो प्रस्तुत विकल्पों पर लवणता बढ़ती है तथा गहरे महासागरों में गहराई बढ़ने पर घनत्व में मामूली वृद्धि होता है. अतः इस संदर्भ में उत्तर (c) सही माना जा सकता है.