10 डिग्री चैनल (10 Degree Channel) अंडमान द्वीप समूह और निकोबार द्वीप समूह को एक-दूसरे से अलग करता है. अगर इसे और अधिक सटीकता से देखा जाए तो उत्तर में यह 'लिटिल अंडमान' (Little Andaman) को स्पर्श करता है. वही, दक्षिण में यह 'कार निकोबार' (Car Nicobar) को स्पर्श करता है।
इसे 10 डिग्री चैनल इसलिए कहा जाता है क्योंकि यह पृथ्वी की भूमध्य रेखा (Equator) से ठीक 10 डिग्री उत्तरी अक्षांश (10° N Latitude) रेखा पर स्थित है. यह महत्वपूर्ण जलमार्ग बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) में स्थित है. यह चैनल पूर्व से पश्चिम की ओर लगभग 150 किलोमीटर चौड़ा है.
अन्य महत्वपूर्ण चैनल (परीक्षा के दृष्टिकोण से):
8 डिग्री चैनल: मालदीव और मिनिकॉय (लक्षद्वीप का हिस्सा) को अलग करता है.
9 डिग्री चैनल: मिनिकॉय और मुख्य लक्षद्वीप समूह को अलग करता है.
डंकन पास (Duncan Passage): दक्षिण अंडमान और लिटिल अंडमान के बीच स्थित है.