[MCQs] भूकंप (Earthquake) पर बहुवैकल्पिक वस्तुनिष्ठ प्रश्न

0%

भूकंप (Earthquake)

नमस्कार अभ्यर्थियों,

  • यह मॉक टेस्ट (Mock Test) भूकंप (Earthquake) को ध्यान में रखकर लिखा गया हैं.
  • प्रत्येक प्रश्न के चार विकल्प हैं. इनमें एक सही और शेष गलत हैं.
  • इस अभ्यास के लिए 30 मिनट का समय निर्धारित है.
  • निर्धारित समय में टेस्ट समाप्त (Finish) न करने पर यह स्वतः जमा हो जाएगा.
tail spin

1 / 40

हाल के बड़े भूकम्पों के संदर्भ में निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए—
भूकम्प | प्रमुख विशेषता
1. म्यांमार, 2025 | सागाइंग भ्रंश
2. तुर्किये–सीरिया, 2023 | 7.8 परिमाण का मुख्य भूकम्प
3. मोरक्को, 2023 | हाई एटलस पर्वतीय क्षेत्र
4. कामचटका, 2025 | कुरिल-कामचटका अधोगमन क्षेत्र
उपर्युक्त में से कितने युग्म सही सुमेलित हैं?

2 / 40

जुलाई 2025 के कामचटका भूकम्प के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए—
1. इसका परिमाण 8.8 था.
2. इसका संबंध कुरिल-कामचटका अधोगमन क्षेत्र से था.
3. यहाँ प्रशांत प्लेट उत्तर अमेरिकी प्लेट के नीचे अधोगमित हो रही है.
4. इस भूकम्प के बाद प्रशांत महासागर के विभिन्न क्षेत्रों के लिए सुनामी चेतावनियाँ जारी की गईं.
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?

3 / 40

1 जनवरी, 2024 को आए शक्तिशाली भूकम्प से जापान का कौन-सा प्रायद्वीप विशेष रूप से प्रभावित हुआ?

4 / 40

2016 के काइकौरा (Kaikōura) भूकम्प की एक प्रमुख भौगोलिक विशेषता क्या थी?

5 / 40

अगस्त 2021 के हैती भूकम्प के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए—
1. इसका परिमाण 7.2 था.
2. इसने हैती के दक्षिणी प्रायद्वीप को गंभीर रूप से प्रभावित किया.
3. इसके कारण हजारों भूस्खलन हुए.
4. इसके कुछ समय बाद उष्णकटिबंधीय चक्रवात ग्रेस से हुई वर्षा ने स्थिति को और जटिल बनाया.
सही उत्तर चुनिए—

6 / 40

2018 के सुलावेसी भूकम्प के बाद इंडोनेशिया का कौन-सा शहर विनाशकारी सुनामी से विशेष रूप से प्रभावित हुआ था?

7 / 40

अप्रैल 2024 में आए ताइवान के शक्तिशाली भूकम्प के संदर्भ में निम्नलिखित युग्मों में से कौन-सा सही सुमेलित है?

8 / 40

सितंबर 2023 में आए विनाशकारी भूकम्प से प्रभावित 'हाई एटलस पर्वत' (High Atlas Mountains) किस देश में स्थित है?

9 / 40

6 फरवरी, 2023 को तुर्किये और सीरिया में आए विनाशकारी भूकम्प के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?

10 / 40

मार्च 2025 में म्यांमार में आए विनाशकारी भूकम्प के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए—
1. इसकी तीव्रता (Magnitude) 7.7 थी.
2. इसका संबंध सागाइंग भ्रंश (Sagaing Fault) से था.
3. यह मुख्यतः स्ट्राइक-स्लिप भ्रंशन (Strike-slip Faulting) से उत्पन्न हुआ था.
4. इसका अधिकेंद्र बंगाल की खाड़ी में स्थित था.
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?

11 / 40

निम्नलिखित में से कौन-सा समूह केवल लघु विवर्तनिक प्लेटों का प्रतिनिधित्व करता है?

12 / 40

भारतीय उपमहाद्वीप के भूकम्पीय क्षेत्रों के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा क्षेत्र तुलनात्मक रूप से अधिक सक्रिय है?

13 / 40

मध्य-महाद्वीपीय भूकम्प पेटी के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सही है?

14 / 40

विश्व की भूकम्पीय पेटियों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए—
1. परिप्रशांत पेटी विश्व की सबसे प्रमुख भूकम्पीय पेटी है.
2. मध्य-महाद्वीपीय पेटी में हिमालय और आल्प्स जैसे क्षेत्र सम्मिलित हैं.
3. मध्य-अटलांटिक पेटी अपसारी प्लेट सीमा से संबंधित है.
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?

15 / 40

भूकम्पीय छाया क्षेत्र के अध्ययन से पृथ्वी के बारे में मुख्यतः क्या जानकारी प्राप्त होती है?

16 / 40

भूकम्प के परिमाण (Magnitude) और तीव्रता (Intensity) के बीच मूलभूत अंतर क्या है?

17 / 40

किसी भूकम्प का परिमाण रिक्टर पैमाने पर 5 से बढ़कर 7 हो जाता है. भूकम्पीय तरंगों के आयाम में लगभग कितनी वृद्धि होगी?

18 / 40

भूकम्प के 'उद्गम केंद्र' (Focus) के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?

19 / 40

निम्नलिखित में से कौन-सी विशेषता धरातलीय भूकम्पीय तरंगों से संबंधित है?

20 / 40

भूकम्पीय तरंगों के संचरण के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा क्रम सही है?

21 / 40

S-तरंगों का पृथ्वी के बाह्य क्रोड से होकर न गुजर पाना मुख्यतः किस तथ्य की ओर संकेत करता है?

22 / 40

निम्नलिखित में से किस भूकम्पीय तरंग की गति सर्वाधिक होती है?

23 / 40

भूकम्पीय तरंगों के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए—
1. P-तरंगें ठोस, द्रव और गैस तीनों माध्यमों से गुजर सकती हैं.
2. S-तरंगें केवल ठोस माध्यम से गुजर सकती हैं.
3. धरातलीय तरंगों का संचरण पृथ्वी के आंतरिक भाग से होता है.
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?

24 / 40

कोकोस प्लेट किनके मध्य पाई जाती है?

25 / 40

पृथ्वी की सतह पर वह स्थान जो भूकम्प के उद्गम केंद्र के ठीक ऊपर स्थित होता है, कहलाता है—

26 / 40

पृथ्वी की सतह का वह बिंदु, जहाँ भूकम्पीय तरंगें सर्वप्रथम पहुँचती हैं, कहलाता है—

27 / 40

भारतीय उपमहाद्वीप का उत्तर-पश्चिमी प्रदेश भूकम्प-प्रवण है, जिसका प्रमुख कारण है—

28 / 40

जापान के किस क्षेत्र ने विध्वंसकारी सुनामी एवं नाभिकीय विकिरण संकट का सामना किया था?

29 / 40

वर्ष 2004 के हिंद महासागरीय भूकम्प तथा उससे उत्पन्न सुनामी के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?

30 / 40

'सुनामी' शब्द किस भाषा से संबंधित है?

31 / 40

निम्नलिखित में से किस यंत्र का प्रयोग भूकम्पीय तरंगों के मापन के लिए किया जाता है?

32 / 40

सिस्मोमीटर मापता है—

33 / 40

भूकम्प की तीव्रता का मापन किया जाता है—

34 / 40

रिक्टर पैमाने का उपयोग किसके मापन के लिए किया जाता है?

35 / 40

भूकम्प के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए—
1. भूकम्प की तीव्रता को मरकेली स्केल पर मापा जाता है.
2. भूकम्प का मैग्नीट्यूड विमुक्त ऊर्जा की माप है.
3. भूकम्प का मैग्नीट्यूड भूकम्पीय तरंगों के आयाम के मापन पर आधारित होता है.
4. रिक्टर स्केल में प्रत्येक पूर्णांक विमुक्त ऊर्जा में सौ गुना वृद्धि को प्रदर्शित करता है.
इन कथनों में से कौन-कौन से सही हैं?

36 / 40

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए—
1. रिक्टर स्केल एक लघुगणकीय मापक्रम है तथा इसके फलस्वरूप परिमाण में 1 की वृद्धि भूकम्पीय तरंगों के आयाम में 10 गुना वृद्धि को निरूपित करती है.
2. रिक्टर स्केल में प्रत्येक पूर्णांक पठन पर ऊर्जा पूर्ववर्ती पूर्णांक पठन की ऊर्जा से 100 गुना होती है.
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

37 / 40

'रिंग ऑफ फायर' संबंधित है—
1. भूकम्प से
2. ज्वालामुखी से
3. प्रशांत महासागर से
4. जंगल की आग से
कूट:

38 / 40

'भूकम्पीय छाया क्षेत्र' से संबंधित निम्नलिखित कथनों को पढ़िए तथा सही विकल्प चुनिए—
कथन I: एक भूकम्प का छाया क्षेत्र दूसरे भूकम्प के छाया क्षेत्र से सर्वथा भिन्न होता है.
कथन II: भूकम्पलेखी, भूकम्प अधिकेंद्र से 105° के बाहर किसी भी दूरी पर P एवं S दोनों तरंगों का अभिलेखन करते हैं.

39 / 40

भूकम्प के दौरान तीन प्रकार की भूकम्पीय तरंगें उत्पन्न होती हैं—

40 / 40

निम्नलिखित कथनों के आधार पर सही विकल्प का चयन कीजिए—
कथन (I): प्लेट विवर्तनिकी (Plate Tectonics) का सिद्धांत 1967 में एच. एच. हेस ने दिया था.
कथन (II): प्लेट विवर्तनिकी सिद्धांत समुद्र-तल प्रसरण सिद्धांत पर आधारित है.

Your score is

The average score is 0%

0%

Spread the love!
Scroll to Top