उत्तर: (b)
व्याख्या: 21 मार्च से 23 सितंबर के बीच उत्तरी गोलार्द्ध सूर्य की ओर झुका रहता है. इस दौरान उत्तरी गोलार्द्ध में विषुवत रेखा (जहाँ 12 घंटे का दिन होता है) से जैसे-जैसे उत्तर (उत्तरी ध्रुव) की ओर बढ़ते हैं, दिन की अवधि बढ़ती जाती है, यहाँ तक कि आर्कटिक वृत्त पार करने पर 24 घंटे का दिन और ध्रुव पर 6 महीने का दिन हो जाता है.