Home » GK & GSमंगल ग्रह (Mars) MCQs in Hindi Leave a Comment / By Team PD / July 24, 2026 0% मंगल ग्रह (Mars)नमस्कार अभ्यर्थियों,यह मॉक टेस्ट (Mock Test) मंगल ग्रह (Mars) को ध्यान में रखकर लिखा गया हैं.प्रत्येक प्रश्न के चार विकल्प हैं. इनमें एक सही और शेष गलत हैं.इस अभ्यास के लिए 20 मिनट का समय निर्धारित है.निर्धारित समय में टेस्ट समाप्त (Finish) न करने पर यह स्वतः जमा हो जाएगा. 1 / 25मंगल ग्रह की सतह पर जल की उपस्थिति के प्रमाण किस अंतरिक्ष यान द्वारा प्राप्त हुए? a. वाइकिंग-1 b. क्यूरियोसिटी रोवर c. मार्स ओडिसी d. मार्स ऑर्बिटर मिशन (MOM) उत्तर—(b) व्याख्या: क्यूरियोसिटी रोवर (Curiosity Rover) द्वारा मंगल की सतह पर जल एवं जलयोजित खनिजों (Hydrated Minerals) से संबंधित महत्वपूर्ण प्रमाण प्राप्त हुए. इससे यह संकेत मिलता है कि अतीत में मंगल पर तरल जल की उपस्थिति रही होगी.2 / 25मंगल ग्रह पर सफलतापूर्वक उतरने वाला यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) का अंतरिक्ष यान कौन-सा था? a. वाइकिंग b. मार्स एक्सप्रेस c. बीगल-2 d. क्यूरियोसिटी उत्तर—(c) व्याख्या: मंगल अभियानों के अंतर्गत बीगल-2 (Beagle-2) यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी का मंगल मिशन है. मंगल अन्वेषण में विभिन्न देशों द्वारा अनेक मिशन भेजे गए हैं, जिनमें अमेरिका के वाइकिंग, क्यूरियोसिटी तथा अन्य रोवर प्रमुख हैं.3 / 25मंगल ग्रह के कितने प्राकृतिक उपग्रह हैं? a. चार b. दो c. तीन d. एक उत्तर—(b) व्याख्या: मंगल के दो प्राकृतिक उपग्रह हैं—फोबोस (Phobos) तथा डीमोस (Deimos). फोबोस आकार में बड़ा तथा मंगल के अधिक निकट स्थित है, जबकि डीमोस अपेक्षाकृत छोटा एवं दूर स्थित है.4 / 25कथन (A) : मंगल ग्रह पृथ्वी की तुलना में छोटा ग्रह है तथा उसका गुरुत्वाकर्षण पृथ्वी से कम है. कारण (R) : मंगल का द्रव्यमान पृथ्वी के द्रव्यमान का लगभग 11% है. a. (A) तथा (R) दोनों सत्य हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है. b. (A) तथा (R) दोनों सत्य हैं, परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है. c. (A) सत्य है, परन्तु (R) असत्य है. d. (A) असत्य है, परन्तु (R) सत्य है. उत्तर—(a) व्याख्या: मंगल का आकार एवं द्रव्यमान पृथ्वी से काफी कम है. इसी कारण उसका गुरुत्वाकर्षण भी पृथ्वी की तुलना में कम होता है. अतः कारण, कथन की उचित व्याख्या करता है.5 / 25पृथ्वी एवं मंगल की गति और अक्षीय घूर्णन की समानता का क्या प्रमुख कारण है? a. दोनों के दिन समान हैं b. दोनों के अक्ष का झुकाव लगभग समान है c. दोनों के उपग्रह समान हैं d. दोनों के निर्माण की प्रक्रिया समान है उत्तर—(b) व्याख्या: मंगल का अक्षीय झुकाव लगभग 25° तथा पृथ्वी का लगभग 23½° है. इसी कारण दोनों ग्रहों पर ऋतुओं का परिवर्तन लगभग समान प्रकार से होता है. इसी समानता के कारण मंगल को पृथ्वी के सबसे अधिक समान ग्रहों में माना जाता है.6 / 25इसरो (ISRO) द्वारा भारत के प्रथम 'मार्स ऑर्बिटर मिशन' (MOM) / मंगलयान का सफल प्रक्षेपण किस तिथि को किया गया था? a. 24 सितंबर, 2014 b. 5 नवंबर, 2013 c. 22 अक्टूबर, 2008 d. 22 जुलाई, 2019 उत्तर—(b) व्याख्या: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन, इसरो (ISRO) द्वारा मंगलयान (MOM) का सफल प्रक्षेपण 5 नवंबर, 2013 को किया गया था (तथा यह 24 सितंबर, 2014 को मंगल की कक्षा में पहुंचा था).7 / 25मंगल ग्रह पर बर्फ होने की जानकारी सर्वप्रथम किस अंतरिक्ष मिशन द्वारा दी गई थी? a. क्यूरिओसिटी रोवर b. मंगलयान (MOM) c. फीनिक्स मार्श लैंडर d. मार्स रिकॉनाइसेंस ऑर्बिटर उत्तर—(c) व्याख्या: फीनिक्स मार्श लैंडर ने ही सर्वप्रथम मंगल ग्रह पर बर्फ (Ice) होने की जानकारी दी थी.8 / 25अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) द्वारा 'फीनिक्स मार्श लैंडर' को किस तिथि को प्रक्षेपित किया गया था? a. 4 अगस्त, 2007 b. 25 मई, 2008 c. 10 नवंबर, 2008 d. 5 नवंबर, 2013 उत्तर—(a) व्याख्या: फीनिक्स मार्श लैंडर अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा द्वारा मंगल ग्रह के अन्वेषण हेतु 4 अगस्त, 2007 को मार्स स्काउट प्रोग्राम के अंतर्गत प्रक्षेपित किया गया था. (यह 25 मई, 2008 को मंगल के उत्तरी ध्रुव पर उतरा था).9 / 25मंगल की सतह लाल दिखाई देने के कारण इसे किस नाम से जाना जाता है? a. पीला ग्रह (Yellow Planet) b. नीला ग्रह (Blue Planet) c. लाल ग्रह (Red Planet) d. हरा ग्रह (Green Planet) उत्तर—(c) व्याख्या: मंगल की सतह लाल होने के कारण इसे लाल ग्रह (Red Planet) की संज्ञा दी जाती है.10 / 25मंगल ग्रह का औसत तापमान (Mean Temperature) कितना पाया जाता है? a. 15°C b. -140°C c. -65°C d. -200°C उत्तर—(c) व्याख्या: मंगल ग्रह का औसत तापमान (Mean Temperature) -65°C पाया जाता है.11 / 25नासा (NASA) के किस अंतरिक्ष यान द्वारा ली गई तस्वीरों के अध्ययन से वैज्ञानिकों ने मंगल पर 'जलयोजित खनिजों' (Hydrated Minerals) और तरल जल की उपस्थिति की पुष्टि की है? a. मार्स रिकॉनाइसेंस ऑर्बिटर (MRO) b. वॉयजर 1 c. कैसिनी d. वॉयजर 2 उत्तर—(a) व्याख्या: नासा के 'मार्स रिकॉनाइसेंस ऑर्बिटर' (MRO) अंतरिक्ष यान में लगे 'इमेजिंग स्पेक्ट्रोमीटर' (Imaging Spectrometer) के प्रयोग द्वारा वैज्ञानिकों ने मंगल की ढलानों पर 'जलयोजित खनिजों' की उपस्थिति तथा तरल जल की पुष्टि की है.12 / 25मंगल ग्रह का व्यास कितना है? a. 12756 किमी. b. 6792 किमी. c. 142984 किमी. d. 5150 किमी. उत्तर—(b) व्याख्या: मंगल ग्रह का व्यास 6792 किमी. है (जो कि पृथ्वी के विषुवत रेखीय व्यास 12,756 किमी. से कम है).13 / 25मंगल ग्रह सूर्य के चारों ओर एक परिक्रमण (Revolution) कितने समय में पूरा करता है? a. 365.25 दिवस b. 24.7 घंटे c. 686.98 (लगभग 687) दिवस d. 247.93 वर्ष उत्तर—(c) व्याख्या: मंगल ग्रह सूर्य के चारों ओर 686.98 (लगभग 687) दिवस में एक परिक्रमण पूरा करता है.14 / 25मंगल ग्रह का अक्षीय झुकाव कितना है? a. 23 अंश, 27 मिनट b. 25 अंश, 12 मिनट c. 26 अंश, 7 मिनट d. 97 अंश, 8 मिनट उत्तर—(b) व्याख्या: मंगल ग्रह का अक्षीय झुकाव 25 अंश, 12 मिनट है, जो लगभग पृथ्वी के अक्षीय झुकाव (23 अंश, 27 मिनट) के समान है.15 / 25सूर्य से दूरी के अनुसार मंगल (Mars) ग्रह का स्थान कौन-सा है? a. तीसरा b. चौथा c. पांचवां d. छठा उत्तर—(b) व्याख्या: मंगल (Mars) ग्रह सूर्य से दूरी के अनुसार चौथा ग्रह है. (सूर्य से दूरी के क्रम में: बुध, शुक्र, पृथ्वी और मंगल).16 / 25फीनिक्स मार्श लैंडर मंगल ग्रह की सतह पर किस तिथि को उतरा? a. 27 जून, 2008 b. 27 मई, 2008 c. 26 जून, 2008 d. 26 मई, 2008 उत्तर—(d) व्याख्या: फीनिक्स मार्श लैंडर अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा द्वारा मंगल ग्रह के अन्वेषण हेतु 4 अगस्त, 2007 को प्रक्षेपित किया गया था. 25 मई, 2008 (भारतीय समयानुसार 26 मई, 2008) को यह मंगल ग्रह के उत्तरी ध्रुव पर उतरा.17 / 25किसमें पृथ्वी के अलावा अन्य जीवन की संभावना है क्योंकि वहां का पर्यावरण जीवन के लिए बहुत अनुकूल है- a. बृहस्पति b. मंगल c. यूरोपा बृहस्पति का चंद्रमा d. चंद्रमा-पृथ्वी का चंद्रमा उत्तर—(b&c) व्याख्या: बृहस्पति के चंद्रमा यूरोपा (Europa) के पास से गुजरते हुए वॉयजर (Voyagers) से प्राप्त संकेतों के अनुसार, यूरोपा की सतह पृथ्वी पर स्थित बर्फीले समुद्रों की भांति दिखाई देती है. इनकी गहराई संभवतः 50 किमी. तक है. यदि ऐसा है तो सौरमंडल में यह एकमात्र ऐसा स्थान होगा जहां पृथ्वी के अतिरिक्त इतनी बड़ी मात्रा में तरल जल प्राप्त होने के संकेत हैं. मंगल पर जीवन की सम्भावना के लिए उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें.18 / 25मंगल पर जीवन की उपस्थिति के लिए निम्नलिखित में से कौन-सी एक अवस्था सबसे सुसंगत है? a. वायुमंडलीय संघटन b. तापीय अवस्थाएं c. बर्फ छत्रकों और हिमशीतित जल की उपस्थिति d. ओजोन की उपस्थिति उत्तर—(c) व्याख्या: आरंभ में मंगल ग्रह को पृथ्वी के समान ग्रह माना जाता था. इसका प्रमुख कारण मंगल पर बर्फ छत्रकों और हिमशीतित जल की उपस्थिति है. मंगल ग्रह पर पाये जाने वाले 'वायुमंडलीय संघटन' (Atmosphere Composition) में 95.1 प्रतिशत कार्बन डाइऑक्साइड, 2.59 प्रतिशत नाइट्रोजन, 1.94 प्रतिशत आर्गन, 0.16 प्रतिशत ऑक्सीजन, कार्बन मोनोऑक्साइड 0.06 प्रतिशत और जल पाया गया. मंगल के वायुमंडल में 210 PPM जल पाया गया है. हिमशीतित जल पाए जाने की घटना मंगल पर जीवन का संकेत करती है. मंगल ग्रह अपनी धुरी पर लगभग 24.6 घंटे में एक परिक्रमा और 686.98 दिनों में सूर्य के चारों ओर एक परिक्रमा लगाता है.19 / 25कथन (A): पृथ्वी द्वारा सूर्य की परिक्रमा की समयावधि की तुलना में मंगल ग्रह द्वारा सूर्य की परिक्रमा की समयावधि कम है. कारण (R): मंगल ग्रह का व्यास पृथ्वी के व्यास की तुलना में कम है. नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर का चयन कीजिए- कूट : a. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) का सही स्पष्टीकरण है. b. (A) और (R) दोनों सही हैं परंतु (R), (A) का सही स्पष्टीकरण नहीं है. c. (A) सही है, परंतु (R) गलत है. d. (A) गलत है, परंतु (R) सही है. उत्तर—(d) व्याख्या: सूर्य की परिक्रमा की समयावधि सूर्य से ग्रहों की दूरी पर निर्भर करती है अर्थात जो ग्रह सूर्य से जितनी दूर होगा, उसकी परिक्रमा अवधि भी उतनी अधिक होगी. सूर्य से मंगल (Mars) ग्रह की दूरी 228 मिलियन किमी. है, जबकि पृथ्वी (Earth) की लगभग 149.6 मिलियन किमी. है अर्थात मंगल ग्रह पृथ्वी की अपेक्षा सूर्य से अधिक दूरी पर स्थित है. पृथ्वी की परिक्रमा अवधि 365.256 दिन तथा मंगल की परिक्रमा अवधि 686.98 दिन है. अतः मंगल की परिक्रमा अवधि पृथ्वी की अपेक्षा अधिक है. इसलिए कथन (A) गलत है.मंगल ग्रह का व्यास 6792 किमी. तथा पृथ्वी का विषुवत रेखीय व्यास 12756 किमी. है अर्थात मंगल का व्यास पृथ्वी के व्यास की अपेक्षा कम है. अतः कारण (R) सही है.20 / 25'एक ग्रह के दिन का मान और उसके अक्ष का झुकाव लगभग पृथ्वी के दिन मान और झुकाव के समतुल्य है.' सही है- a. यूरेनस के विषय में b. नेप्च्यून के विषय में c. शनि के विषय में d. मंगल के विषय में उत्तर—(d) व्याख्या: पृथ्वी के दिन का मान लगभग 23 घंटा, 56 मिनट व 23 सेकंड और उसके अक्ष का झुकाव 23 अंश, 27 मिनट है.अतः स्पष्ट है कि मंगल के दिन की अवधि और अक्ष का झुकाव पृथ्वी के लगभग समतुल्य है.21 / 25भारत के प्रथम मंगल अभियान 'मार्स ऑर्बिटर मिशन' (MOM) / मंगलयान के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं? 1. इसका प्रक्षेपण इसरो (ISRO) द्वारा 5 नवंबर, 2013 को किया गया था. 2. इसे PSLV C-25 प्रक्षेपण यान के माध्यम से प्रक्षेपित किया गया था. 3. इस सफलता से भारत प्रथम प्रयास में ही 'मार्शियन इलीट क्लब' में शामिल हो गया. कूट : a. केवल 1 और 2 b. केवल 2 और 3 c. केवल 1 और 3 d. 1, 2 और 3 उत्तर—(d) व्याख्या: मंगल ग्रह के अन्वेषण के लिए भारत का प्रथम अभियान 'मार्स ऑर्बिटर मिशन' (MOM) या 'मंगलयान' है. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन, इसरो (ISRO) द्वारा मंगलयान का सफल प्रक्षेपण 5 नवंबर, 2013 को किया गया था. यह उपग्रह प्रक्षेपण यान PSLV C-25 के माध्यम से मंगल ग्रह की कक्षा में 24 सितंबर, 2014 को पहुंचा. इस सफलता से भारत 'मार्शियन इलीट क्लब' (अमेरिका, रूस और यूरोपीय संघ) में शामिल हो गया. अतः सभी कथन सही हैं.22 / 25नासा (NASA) द्वारा मंगल ग्रह पर जीवन की संभावना तथा उसके वातावरण के अध्ययन हेतु कौन-सा रोवर भेजा गया था जो 'गेल क्रेटर' पर पहुंचा था? a. वॉयजर-1 b. कैसिनी c. क्यूरिओसिटी रोवर d. रोसेटा उत्तर—(c) व्याख्या: मंगल ग्रह पर जीवन की संभावना तथा उसके वातावरण के अध्ययन के लिए अमरीकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) ने क्यूरिओसिटी रोवर (Curiosity Rover) को प्रक्षेपित किया था. यह क्यूरिओसिटी रोवर मंगल ग्रह पर 'गेल क्रेटर' (Gale Crater) नामक स्थान पर सफलतापूर्वक उतरा था.23 / 25निम्नलिखित में से कौन-से दो उपग्रह मंगल ग्रह के हैं? a. इओ और गैनिमीड b. फोबोस और डीमोस c. ट्रिटॉन और नेरीड d. चारोन और हाइड्रा उत्तर—(b) व्याख्या: मंगल ग्रह की सतह लाल होने के कारण इसे 'लाल ग्रह' (Red Planet) भी कहा जाता है. मंगल के केवल दो प्राकृतिक उपग्रह हैं— फोबोस (Phobos) और डीमोस (Deimos). इनमें से डीमोस सौरमंडल के सबसे छोटे उपग्रहों में से एक है.24 / 25सौरमंडल का सबसे बड़ा ज्वालामुखी पर्वत 'निक्स ओलंपिया' (ओलम्पस मोन्स) किस ग्रह पर स्थित है? a. बृहस्पति b. मंगल c. शनि d. शुक्र उत्तर—(b) व्याख्या: मंगल ग्रह पर पाया जाने वाला ज्वालामुखी पर्वत निक्स ओलंपिया (Nix Olympia) जिसे ओलम्पस मोन्स (Olympus Mons) भी कहा जाता है, माउंट एवरेस्ट से लगभग तीन गुना बड़ा है. यह मंगल ग्रह पर स्थित सौरमंडल का सबसे बड़ा ज्वालामुखी पर्वत है.25 / 25मंगल ग्रह का वायुमंडलीय संघटन (Atmosphere Composition) में मुख्य रूप से कौन-सी गैस पाई जाती है? a. नाइट्रोजन b. ऑक्सीजन c. कार्बन डाइऑक्साइड d. आर्गन उत्तर—(c) व्याख्या: मंगल ग्रह पर वायुमंडल अत्यंत विरल है. मंगल ग्रह के वायुमंडलीय संघटन में 95.1 प्रतिशत कार्बन डाइऑक्साइड, 2.59 प्रतिशत नाइट्रोजन, 1.94 प्रतिशत आर्गन, 0.16 प्रतिशत ऑक्सीजन आदि पाया जाता है. अतः मंगल के वायुमंडल में मुख्य रूप से कार्बन डाइऑक्साइड गैस पाई जाती है.Your score isThe average score is 0% 0% Restart quiz FAV US ON Google Spread the love! इन्हें भी पढ़ें भारत की राजधानियाँ (Capitals of India) महत्वपूर्ण आर्थिक शब्दावली और परिभाषाओं पर प्रश्नोत्तरी विश्व के प्रमुख द्वीप समूह पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी