उत्तर-(d)
व्याख्या: पृथ्वी के घूर्णन से उत्पन्न अपकेंद्रीय बल विषुवत रेखा पर सर्वाधिक होता है. इसी बल के प्रभाव के फलस्वरूप विषुवत रेखा पर किसी पिंड का भार सबसे कम और उच्च अक्षांशों की ओर बढ़ता जाता है तथा ध्रुवों पर सर्वाधिक होता है. अतः कथन (A) गलत है. पृथ्वी की आकृति लध्वक्ष गोलाभ (Oblate Spheroid) के सर्वाधिक निकट है. पृथ्वी के अपने विशेष आकृति के कारण इसे पृथ्वाकार (जियॉड, Geoid) भी कहा जाता है. अतः पृथ्वी परिशुद्ध गोला नहीं है. अतः कारण (R) सही है.