उत्तर—(a)
व्याख्या: शुक्र ग्रह पर मानव जीवन का होना अत्यधिक असम्भाव्य है, क्योंकि इसके वायुमंडल में अत्यधिक मात्रा में कार्बन डाइऑक्साइड (CO2) (लगभग 90-95%) उपस्थित है. इसके कारण वहाँ अत्यधिक दाब एवं ऊष्मा (प्रेशर कुकर जैसी स्थिति) उत्पन्न होती है, जो मानव जीवन के अनुकूल नहीं है. अतः कथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R), कथन (A) की सही व्याख्या करता है.