[Hindi] BPSC 2025 (71st CCE) Prelims Mock Test Series Free

0%

BPSC Full Mock Test 1

नमस्कार अभ्यर्थियों,

  • यह मॉक टेस्ट (Mock Test) BPSC Prelims 2025 को ध्यान में रखकर लिखा गया हैं.
  • इस मॉक टेस्ट में महत्वपूर्ण प्रश्नों को समाहित करने का प्रयास किया गया है.
  • कुल 120 मिनट का समय निर्धारित हैं.
  • निर्धारित समय में टेस्ट जमा न करने पर यह स्वतः जमा हो जाएगा.
tail spin

1 / 150

भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान गठित ध्रुव दल का सेनापति कौन था?

2 / 150

मानसून विच्छेद एक ऐसी घटना है जो मानसून के मौसम में आम तौर पर देखी जाती है. मानसून विच्छेद का कृषि पर क्या प्रभाव पड़ता है?

3 / 150

गेवरा और कुसुमंडा खदानें कहाँ स्थित हैं?

4 / 150

भारतीय संविधान के अनुच्छेद 365 के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन उचित है?

5 / 150

बिहार के किस युवा नेता को 'नौकरी मैन' कहा जाता हैं?

6 / 150

चौथा भारत-मध्य एशिया संवाद किस शहर में आयोजित किया गया?

7 / 150

हाल ही में डेरेवेटिव अकाउंट में घोटाला को लेकर कौन सा बैंक चर्चा में रहा हैं?

8 / 150

2025 के ऑस्ट्रेलियन ओपन मिश्रित युगल विजेता श्रेणी में विजेता कौन हैं?

9 / 150

ग्लोबल फायरपावर द्वारा 2025 के लिए सैन्य शक्ति रैंकिंग, दुनिया भर में सैन्य क्षमताओं का व्यापक मूल्यांकन प्रदान करती है. इस संदर्भ में, भारत की स्थिति की पहचान करें:

10 / 150

स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार, 2025 में से किस स्थान को सफाईमित्र सुरक्षित शहर पुरस्कार मिला?

11 / 150

आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स, बैंगलुरु ने 18 साल के इंतजार के बाद 2025 में अपना पहला आईपीएल खिताब जीता. खिताबी मुकाबले में मैन ऑफ द मैच किसे चुना गया?

12 / 150

निम्नलिखित में से कौन सनराइज टेक्नोलॉजी श्रेणी में आता है?

  1. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
  2. मशीन लर्निंग
  3. इंटरनेट ऑफ़ थिंग्स
  4. ब्लॉकचेन
  5. 3-डी प्रिंटिंग

13 / 150

वर्ष 2025 के 97वें ऑस्कर अवार्ड में किसे सर्वश्रेष्ठ निदेशक का पुरस्कार मिला?

14 / 150

भारत के 23वें विधि आयोग का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया हैं?

15 / 150

हाल ही में लोकसभा सांसद प्रिया सरोज का क्रिकेटेर रिंकू सिंह के साथ विवाह चर्चित रहा है. प्रिया सरोज किस लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं?

16 / 150

राजस्थान के किचन और मेनार को रामसर स्थल का दर्जा मिला है. अब भारत में कुल कितने रामसर स्थल हैं?

17 / 150

सरकार ___ चरणों में जाति जनगणना सहित जनगणना- 2027 का संचालन करेगी.

18 / 150

विंगस इंडिया 2026 का आयोजन किस शहर में किया जाएगा?

19 / 150

केंद्र सरकार द्वारा 19 जून 2025 को किस बीमारी के दवा निर्माण के लिए 10 करोड़ के इनाम की घोषणा की गई?

20 / 150

राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2025 का विजेता गाँव कौन सा हैं?

21 / 150

भारत और यूनाइटेड किंगडम के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौता (FTA) के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सबसे सटीक है?

22 / 150

निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. ओजोन छिद्र आर्कटिक क्षेत्र में एक ऐसा छिद्र है जिसमें ओजोन मौजूद नहीं है.
  2. यह सतह के गर्म होने और इस प्रकार जलवायु परिवर्तन में एक प्रमुख योगदानकर्ता है.

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा / से सही है / हैं?

23 / 150

सदन और राज्य विधानसभा के सदस्य जो वोट देने या सदन में एक निश्चित तरीके से बोलने के लिए रिश्वत लेते हैं, उन्हें अभियोजन से छूट नहीं है, सर्वोच्च न्यायालय ने निम्नलिखित में से किस निर्णय को खारिज करते हुए एक ऐतिहासिक आदेश में कहा?

24 / 150

विश्व मान्यता दिवस (World Accreditation Day) 2025 कब मनाया गया?

25 / 150

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने  1 अप्रैल, 2025 से खाद्य पदार्थों में किस प्रकार के दवाओं के उपयोग को प्रतिबंधित कर दिया हैं?

26 / 150

15 से 17 जून 2025 को G7 का 51वां शिक्षर सम्मेलन कहाँ आयोजित किया गया?

27 / 150

8 मार्च 2025 को बिहार केे मुुख्यमंंत्री ने किस स्थान पर वाल्मीकि महोत्सव का शुभारंभ किया?

28 / 150

हूती विद्रोही किस देश में सक्रिय सशस्त्र गुट हैं?

29 / 150

2025 के शुरुआत में चर्चित रहा वक्फ संशोधन अधिनियम किस तारीख से लागू हो गया?

30 / 150

तीसरा संयुक्त राष्ट्र महासागर सम्मेलन(UNOC3), 2025 किस स्थान पर आयोजित किया गया?

31 / 150

मिस्टर शर्मा एक सरकारी कर्मचारी कर्मचारी है. 60% सरकारी कर्मचारी हड़ताल पर गए हैं.

  1. मिस्टर शर्मा हड़ताल पर गए हैं.
  2. मिस्टर शर्मा हड़ताल पर नहीं गए हैं.

32 / 150

दी गई आकृति में कितने चतुर्भुज हैं?

sQUARE

33 / 150

यदि किसी सांकेतिक भाषा में TEFLOANS को 2056121226138 लिखा जाए तो उसी भाषा में SERGEANT को 1951872226137 लिखा जाए तो UNIQUELY को क्या लिखा जाएगा?

34 / 150

एक व्यक्ति पूर्व दिशा में 8m चलता है. वह दक्षिण पश्चिम दिशा में 8m मुड़ता है. वह उत्तर पश्चिम दिशा में 8m चलता है. वह शुरुआती बिंदु से कितनी दूरी पर है?

35 / 150

8, 4, 0, 4, 8, 36, ......?

36 / 150

? के स्थान पर क्या आएगा?

-101
963
7?4

37 / 150

400 वर्ष में ऐसे कितने महीने होंगे जिसमें 29 दिन होंगे?

38 / 150

1892 वर्ष कब दोहराएगा?

39 / 150

बिहार के 42वें राज्यपाल का नाम क्या हैं?

40 / 150

निम्नलिखित कथनों में से कौन सा सही है?

  1. हाइड्रोजन बम और परमाणु बम दोनों ही परमाणु हथियार हैं.
  2. परमाणु बम पूरी तरह से परमाणु संलयन द्वारा संचालित होते हैं.
  3. हाइड्रोजन बम परमाणु विखंडन और संलयन के संयोजन से संचालित होते हैं.

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा सही है?

41 / 150

क्रोमैटोग्राफी का उपयोग किसके लिए किया जाता है?

42 / 150

एलईडी (LED) स्क्रीन के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. एलईडी का पूर्ण रूप लाइट एमिटिंग डायोड (Light Emitting Diode) है.
  2. सफेद एलईडी अक्सर नीले एलईडी चिप को हरे रंग के फॉस्फोर से ढककर बनाए जाते हैं.
  3. गैलियम नाइट्राइड (GaN) का उपयोग आमतौर पर नीले और हरे रंग के एलईडी बनाने के लिए किया जाता है.
  4. एलईडी स्क्रीन पारंपरिक एलसीडी (LCD) स्क्रीन की तुलना में कम ऊर्जा कुशल होती हैं.

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?

43 / 150

निम्नलिखित में से कौन-सा कथन खनिजों और अयस्कों के लिए सही नहीं है?

44 / 150

निम्नलिखित में से कौन-सी क्रमशः द्रव अवस्था में अधातु और धातु है?

45 / 150

ग्रेफ़ाइट कार्बन परमाणुओं का एकल परत क्या कहलाता हैं?

46 / 150

गैस के अणु किस तापमान पर क्वांटम यांत्रिकी के नियमों के अधीन हो जाते हैं?

47 / 150

ट्रक और बसें पेट्रोल की जगह डीजल का उपयोग क्यों करती हैं?

48 / 150

यदि किसी विशेष स्थान का तापमान 25°C है, तो फारेनहाइट पैमाने पर उसी स्थान का तापमान क्या होगा?

49 / 150

अम्ल और क्षार के बीच उदासीनीकरण प्रतिक्रिया किस प्रकार की होती है?

50 / 150

निम्नलिखित में से कौन सा कथन विद्युत बल्ब के लिए सही नहीं है/है?

51 / 150

स्टेथोस्कोप का आविष्कारक कौन हैं?

52 / 150

हाल ही में प्रकाशित "A Brief History of Black Holes" (ए ब्रीफ़ हिस्ट्री ऑफ ब्लैक होल्स) के लेखक/लेखिका कौन हैं?

53 / 150

चाँदनी पृथ्वी पर लगभग कितने समय में पहुँचती है?

54 / 150

दृश्यमान स्पेक्ट्रम में सभी रंगों में लाल रंग की तरंगदैर्घ्य सबसे अधिक होती है. लाल रंग की तरंगदैर्घ्य कितनी होती है?

55 / 150

निम्न में से कौन-सी कक्षा सबसे कम ऊँचाई पर होती है और आमतौर पर सुदूर संवेदन (Remote Sensing) और मौसम उपग्रहों द्वारा उपयोग की जाती है?

56 / 150

कार्यात्मक चुंबकीय अनुनाद इमेजिंग (fMRI) का उपयोग किसकी निगरानी के लिए किया जाता है?

57 / 150

निम्नलिखित में से कौन सी सब्जियां सूखी जड़ों का उदाहरण हैं?

58 / 150

निम्नलिखित में कौन सा नाइट्रोजन स्थिरीकरण करने वाला बैक्टीरीया नहीं है?

59 / 150

एक स्वस्थ वयस्क में, एक दिन में कितनी द्वारा लगभग कितना रक्त फिल्टर किया जाता है?

60 / 150

निम्नलिखित में से कौन सा लसीका (Lymph) का कार्य नहीं है?

61 / 150

पके आम का पीला रंग किसके कारण होता है?

62 / 150

निम्नलिखित में से किसे कोशिका का पावरहाउस कहा जाता है?

63 / 150

इंसुलिन हार्मोन किस अंग से स्त्रावित होता हैं?

64 / 150

निम्नलिखित में कौन सा मिलान गलत हैं?

65 / 150

  1. निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:
  1. बिहार में कुल 5 कृषि जलवायु क्षेत्र हैं.
  2. उत्तर पश्चिमी कृषि जलवायु क्षेत्र में सबसे अधिक जिले हैं.

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा / से कथन सही है/हैं?

66 / 150

गणतंत्र दिवस 2025 के अवसर पर बिहार की झांकी में क्या दिखाया गया था?

67 / 150

4 से 15 मई 2025 तक सरकार की खेलो इंडिया पहल के तहत, खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का 7वाँ संस्करण आयोजित किया गया. निम्नलिखित में कौन सा जिला इस आयोजन का हिस्सा नहीं था?

68 / 150

. निम्नलिखित में से कौन सी बिहार की नीचे उल्लिखित नदियों की बाईं से दाईं सही व्यवस्था है?

  1. सोन
  2. अजय
  3. फल्गु
  4. किउल

नीचे दिए गए कोड का उपयोग करके सही उत्तर चुनें.

69 / 150

केंद्र सरकार के स्वामी फंड 2 योजना का लक्ष्य क्या हैं?

70 / 150

30 अप्रैल 2025 को बिहार सरकार ने किस योजना का शुरुआत किया?

71 / 150

बिहार के किस चित्रकला को फिरका पेंटिंग भी कहा जाता हैं?

72 / 150

भीमबांध वन्यजीव अभयारण्य बिहार के किस जिले में स्थित हैं?

73 / 150

बिहार में पहली बार राष्ट्रपति शासन कब लगा था?

74 / 150

बिहार में सबसे अधिक जनसंख्या घनत्व वाले तीन जिले निम्नलिखित में से कौन से हैं?

75 / 150

बिहार का सबसे पुराना और वर्तमान में भी सक्रिय चर्च कौन सा है?

76 / 150

सूफी संत और कुशल सैन्य सेनापति किस सिलसिले से संबंधित थे?

77 / 150

पंजी प्रबंध प्रणाली मैथिली ब्राह्मण और कायस्थ समुदाय के वंशावली अभिलेखों का व्यापक रखरखाव है. मिथिला में निम्नलिखित में से किस प्रपंजी की पंजी प्रबंध की पंजी शुरू की?

78 / 150

प्राचीन बिहार के इतिहास के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. बिंबिसार बुद्ध और महावीर दोनों के समकालीन थे.
  2. तिब्बती यात्री धर्मस्वामी ने पाल गोपाला के दरबार का दौरा किया.

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा / से कथन सही है / हैं?

79 / 150

निम्नलिखित पर विचार करें:

  1. बिहार में स्वराज दल की स्थापना.
  2. बिहार प्रांतीय किसान सभा की स्थापना.
  3. मुंगेर में बकास्त आंदोलन का उदय.
  4. बिहार सोशलिस्ट पार्टी की स्थापना.

उपर्युक्त घटनाओं का सही कालानुक्रमिक क्रम निम्नलिखित में से कौन सा है. 

80 / 150

निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. केंद्रीय समुद्री मत्स्य अनुसंधान संस्थान कोच्चि, केरल में स्थित है.
  2. केंद्रीय भेड़ अनुसंधान संस्थान हरियाणा के हिसार में स्थित है.

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?

81 / 150

भारतीय अर्थव्यवस्था के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. केंद्र सरकार मुद्रास्फीति लक्ष्यीकरण को अर्थव्यवस्था को स्थिर रखने के लिए एक उपकरण के रूप में नियोजित करती है.
  2. उपभोक्ता मूल्य सूचकांक मुद्रास्फीति के संकेतक के रूप में कार्य करता है.

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?

82 / 150

कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन का मुख्य विषय क्या था?

83 / 150

दीर्घकालीन कृषि ऋण प्रदान किया जाता है -

84 / 150

तेजी के दौर के विपरीत राजकोषीय प्रोत्साहन आमतौर पर मंदी के दौरान अधिक सफल होता है, निम्नलिखित में से किस कारण से ऐसा होता है?

  1. अप्रत्याशित कर कटौती या सरकारी व्यय के बाद प्राप्त अतिरिक्त धन को खर्च करने की प्रवृत्ति बढ़ जाती है.
  2. बैंक ऋण और जमा के बीच दर अंतर में वृद्धि अतिरिक्त उधार को प्रोत्साहित करती है.

विकल्प में दिए गए कूट का उपयोग करके सही उत्तर चुनें. 

85 / 150

'क्रिप्टो-मुद्राओं' के बारे में कथनों पर विचार करें:

  1. क्रिप्टो-मुद्राएँ आम तौर पर केंद्रीकृत होती हैं और सरकारों द्वारा नियंत्रित होती हैं.
  2. ब्लॉक-चेन तकनीकी अधिकांश क्रिप्टो-मुद्राओं का आधार है.
  3. पारंपरिक मुद्राओं की तुलना में क्रिप्टो-मुद्राओं का मूल्य स्थिर होता है.

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा/से कथन गलत है/हैं?

86 / 150

'संरचनात्मक बेरोजगारी' के लिए निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

I. यह श्रमिकों को कौशल और उपलब्ध नौकरियों की आवश्यकताओं के बीच बेमेल के कारण उत्पन्न होता है.

II. संरचनात्मक बेरोजगारी आमतौर पर अस्थायी होती है.

III. तकनीकी प्रगति संरचनात्मक बेरोजगारी में योगदान कर सकती है.

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा/से कथन गलत है/हैं?

87 / 150

किसी अर्थव्यवस्था में 'एकाधिकार प्रतियोगिता' के संबंध में निम्नलिखित पर विचार करें:

  1. कई खरीददार और विक्रेता भाग लेते हैं.
  2. उत्पाद एक-दूसरे के लिए सही विकल्प है.
  3. फर्मों का अपने उत्पादों की कीमत पर कुछ नियंत्रण होता है.

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा/से कथन गलत है/हैं?

88 / 150

निम्न में से किस परिस्थिति में सरकार द्वारा देश में नकदी की मात्रा बढ़ाई जानी चाहिए?

89 / 150

यूएनएफपीए की 2025 की स्टेट ऑफ वर्ल्ड पॉपुलेशन रिपोर्ट—द रियल फर्टिलिटी क्राइसिस के अनुसार भारत में वर्किंग एज (15-64 साल) कुल आबादी का कितना प्रतिशत हैं?

90 / 150

भारतीय रिजर्व बैंक के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन सही है/हैं:

  1. यह वाणिज्यिक बैंकों के लिए अंतिम ऋणदाता के रूप में कार्य करता है.
  2. यह राज्य और संघीय सरकारों के लिए बैंकर के रूप में कार्य करता है.

91 / 150

भारत के लिए एक नया संविधान बनाने के अलावा, संविधान सभा ने निम्नलिखित में से कौन से अन्य कार्य किए?

  1. भारत के लिए राष्ट्रीय ध्वज को अपनाना
  2. भारत में पहले राष्ट्रपति का चुनाव
  3. राष्ट्रमंडल में भारत की सदस्यता का अनुसमर्थन

92 / 150

निम्नलिखित में से कौन सा कार्यालय संविधान या सदन के नियमों या संसदीय कानून में उल्लिखित नहीं है?

  1. सदन का नेता
  2. विपक्ष का नेता
  3. सचेतक

93 / 150

पारिवारिक न्यायालय किसके द्वारा स्थापित किए जाते हैं?

94 / 150

भारतीय संवैधानिक व्यवस्था में 'वरीयता क्रम' के संदर्भ में निम्नलिखित को में व्यवस्थित करें?

  1. प्रधानमंत्री
  2. भारत रत्न अलंकरण धारक
  3. पूर्व राष्ट्रपति
  4. लोकसभा अध्यक्ष

95 / 150

1858 के भारत सरकार अधिनियम के तहत भारत का पहला राज्य सचिव किसे नियुक्त किया गया था?

96 / 150

निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. भारत में 27 उच्च न्यायालय हैं.
  2. दिल्ली एकमात्र केंद्र शासित प्रदेश है, जिसका अपना उच्च न्यायालय है.

97 / 150

लोकसभा के उपाध्यक्ष के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा सही है?

  1. वह राष्ट्रपति को पत्र लिखकर इस्तीफा देता है.
  2. उसे हटाने का प्रस्ताव लोकसभा के सभी सदस्यों के बहुमत से पारित होना चाहिए.
  3. वह लोकसभा अध्यक्ष के अधीनस्थ होता है.

98 / 150

निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. उच्च न्यायालय का रिट क्षेत्राधिकार सर्वोच्च न्यायालय की तुलना में व्यापक है
  2. सर्वोच्च न्यायालय केवल मौलिक अधिकारों के प्रवर्तन के लिए रिट जारी कर सकता है

99 / 150

ब्रिटिश सरकार ने पहली बार कब घोषित किया कि उसका उद्देश्य भारत में धीरे-धीरे उत्तरदायी सरकार की शुरुआत करना है?

100 / 150

यदि भारत में किसी विशेष राज्य का नाम संविधान के प्रावधानों के अनुसार बदलना है, तो इस प्रक्रिया में कौन से हितधारक शामिल हैं?

  1. भारत के राष्ट्रपति
  2. संबंधित राज्य का विधानमंडल
  3. संसद

101 / 150

निम्नलिखित में से कौन सा प्राचीन शहर नील नदी के किनारे स्थित था और अपनी विशाल पिरामिडों और स्फिंक्स के लिए जाना जाता था?

102 / 150

नील नदी का जल निकासी बेसिन किस/किन देश/देशों को कवर करता है?

  1. इथियोपिया
  2. युगांडा
  3. केन्या
  4. सूडान

103 / 150

निम्न में से कौन सा सागर नितल प्रसरण सिद्धांत का समर्थन करता है?

  1. महासागरीय क्रस्ट चट्टानें महाद्वीपीय चट्टानों की तुलना में बहुत छोटी हैं.
  2. समुद्र तल पर तलछट अप्रत्याशित रूप से बहुत पतली है.

104 / 150

निम्न में से कौन सा निक्षेपण स्थल रूप तब बनता है जब उच्च स्तरों से बहने वाली धाराएँ निम्न ढाल वाले पाद ढलान वाले मैदानों में टूट जाती हैं?

105 / 150

निम्नलिखित में से कौन सी स्थायी पवन है?

  1. पश्चिमी हवाएँ
  2. पूर्वी हवाएँ
  3. भूमि और समुद्री हवाएँ
  4. मानसूनी हवाएँ
  5. व्यापारिक हवाएँ

106 / 150

निम्नलिखित में से कौन सी दुनिया की सबसे गहरी खदान है?

107 / 150

निम्नलिखित में से कौन सी प्रक्रिया अपक्षय (Weathering) का उदाहरण नहीं है?

108 / 150

हाल ही में इस्राइल-ईरान जंग के दौरान ईरान का पाताल में स्थित कौनसा परमाणु केंद्र चर्चा में था?

109 / 150

1939 में कांग्रेस के त्रिपुरी अधिवेशन में एम० के० गांधी द्वारा नामित उम्मीदवार कौन थे, जिन्हें सुभाष चंद्र बोस ने हरा दिया था?

110 / 150

ब्रिटिश क्राउन ने भारत के लिए साइमन कमीशन का गठन किस लिए किया गया था?

111 / 150

निम्नलिखित में से कौन क्रिप्स मिशन के साथ आधिकारिक कांग्रेस वार्ताकार था/थे?

112 / 150

निम्नलिखित पर विचार करें:

  1. स्वतंत्र मजदूर पार्टी (1936)
  2. अखिल भारतीय ग्रामोद्योग संघ
  3. बहिष्कृत हितकारिणी सभा (1923)

बी.आर.अंबेडकर द्वारा उपरोक्त संगठनों/संघों में से कितने स्थापित किए गए थे?

113 / 150

भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के संदर्भ में प्रीतिलता वादेदार, बीना दास और सुनीति चंदेरी को सबसे ज्यादा किस लिए याद किया जाता है?

114 / 150

1929 में हरटोग समिति की स्थापना निम्न में किस पर रिपोर्ट देने के लिए की गई थी?

115 / 150

दक्कन क्षेत्र में शुरू की गई रैयतवाड़ी प्रणाली के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?

  1. रैयतवारी प्रणाली के तहत पश्चिमी भारत के रैयतों को भारी कराधान का सामना करना पड़ा.
  2. लाहौर नई भूमि राजस्व प्रणाली के मुख्य लाभार्थी के रूप में उभरे.

सही बिंदुओं को विकल्प में दिए गए कूट का प्रयोग कर चुनें.

116 / 150

द्वितीय विश्वयुद्ध के करीब कांग्रेस के सामने 'अगस्त प्रस्ताव' किसने रखा?

117 / 150

1857 के तुरंत बाद हुए नील विद्रोह कहाँ से शुरू हुआ था?

118 / 150

निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. भारत की पहली कपास मिल 1854 में कलकत्ता में कायसजी नानाभाई डावर द्वारा शुरू की गई थी.
  2. भारत में पहली जूट मिल 1855 में बॉम्बे में स्थापित की गई थी.
  3. भारत में पहला बड़ा इस्पात उद्योग 1907 में टाटा द्वारा स्थापित किया गया था.

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

119 / 150

1857 के क्रांति की वीरांगना झलकारी बाई किस क्षेत्र की थीं?

120 / 150

कौन सा क्रांतिकारी नेता पेरिस में सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए विदेश गया और भारत लौटने के बाद मानिकतला के एक बगीचे में एक धार्मिक स्कूल के साथ-साथ एक बम कारखाना स्थापित किया?

121 / 150

विलियम हेनरी स्लीमैन को 1830 के दशक में ठगी के दमन के लिए जाना है. ठगों को दबाने के लिए हेनरी स्लीमैन को किसने नियुक्त किया था?

122 / 150

1931 में दूसरे गोलमेज सम्मेलन (RTC) में भाग लेने के लिए लंदन जाने से पहले गांधी और अंबेडकर ने किस पर चर्चा करने के लिए बैठक की थी?

लाला लाजपत राय (पंजाब), बाल गंगाधर तिलक (महाराष्ट्र), और बिपिन चंद्र पाल (बंगाल) 20वीं सदी की शुरुआत में भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के उग्रवादी राष्ट्रवादी नेताओं के रूप में उभरे. इन्हें सामूहिक रूप से "लाल-बाल-पाल" के नाम से जाना जाता है. अरविंदो घोष भी उग्रवादी (गरम दल) नेतृत्व में एक प्रभावशाली व्यक्ति थे.

123 / 150

निम्नलिखित में से कौन सा/ से नेता राष्ट्रीय आंदोलन के स्वदेशी चरण के दौरान उग्र राष्ट्रवाद के प्रमुख नेता के रूप में उभरे?

  1. बिपिन चंद्र पाल
  2. अरबिंदो घोष
  3. एम.जी. रानाडे

124 / 150

कंचनजंगा चोटी निम्नलिखित में से किस भारतीय राज्य में स्थित है?

125 / 150

सर्दियों के मौसम में उत्तर भारत में अत्यधिक ठंड के मुख्य कारणों में से कौन सा / से कारण है/हैं?

  1. उत्तरी भारत का समुद्र से दूर होना.
  2. पास के हिमालय में बर्फबारी
  3. पूर्वी चीन सागर से आने वाली ठंडी हवाएँ.

विकल्प में दिए गए कूट का उपयोग करके सही उत्तर चुनें.  

126 / 150

निम्नलिखित में से कौन सा वन अनूप वन है?

127 / 150

निम्नलिखित में से कौन सी विशेषता किसी भी स्थान की जलवायु को अनिवार्य रूप से नियंत्रित करती है?

  1. महाद्वीपीयता
  2. महासागरीय धाराएँ
  3. उच्चावच लक्षण
  4. ऊंचाई
  5. दबाव

नीचे दिए गए कूट का उपयोग करके सही उत्तर चुनें. 

128 / 150

देशी गायों की निम्नलिखित नस्लों पर विचार करें:

नस्लें-मूल क्षेत्र

  1. साहीवाल- पंजाब(पाकिस्तान)
  2. कांकरेज- गुजरात
  3. थारपारकर- राजस्थान
  4. ओंगोल- आंध्र प्रदेश

ऊपर दिए गए कितने जोड़े सही ढंग से मेल खाते हैं?

129 / 150

भारत में निम्नलिखित में से किस स्थान पर आम तौर पर मंगोलोयड जाति के लोगों की प्रमुख आबादी पाई जाती है?

130 / 150

पश्चिमी घाट निम्नलिखित में से कितने राज्य से होकर गुजरता है:

  1. गोवा
  2. केरल
  3. तमिलनाडु
  4. गुजरात
  5. कर्नाटक
  6. महाराष्ट्र

नीचे दिए गए कूट का उपयोग करके सही उत्तर चुनें:

131 / 150

भारत में गर्मियों के दौरान अंतर उष्णकटिबंधीय अभिसरण क्षेत्र (ITCZ) कहाँ तक जाता है?

132 / 150

भारत में भूकंप जोखिम क्षेत्रों को ध्यान में रखते हुए, निम्नलिखित में से कौन सा क्षेत्र बहुत अधिक क्षति जोखिम वाले क्षेत्र में आता है?

133 / 150

भूगर्भशास्त्रियों का मानना है कि शिवालिक या इंडो-ब्रह्मा नामक एक विशाल नदी ने मियोसीन काल (5-24 मिलियन वर्ष पूर्व) के दौरान हिमालय की पूरी अनुदैर्ध्य सीमा को पार किया. हालांकि समय के साथ इंडो-ब्रह्मा नदी सिंधु गंगा और ब्रह्मपुत्र नदी प्रणाली में विभक्त हो गई. यह विभक्ति किन कारणों से हुई?

  1. पश्चिमी हिमालय में प्लेस्टोसीन उत्थल-पुथल.
  2. पोटवार पठार (दिल्ली रिज) का उत्थान.
  3. राजमहल पहाड़ियों और मेघालय पठार के बीच मालदा खाई की नींव की खिसकना.

नीचे दिए गए कूट का उपयोग करके सही उत्तर चुनें:

134 / 150

सिख धर्म की पवित्र पुस्तक में सिख गुरुओं और विभिन्न धर्मों और जातियों के विभिन्न प्रारंभिक और मध्यकालीन संतों के भजन शामिल हैं. 'आदि ग्रंथ' किसके द्वारा संकलित किया गया था?

135 / 150

वे भारत के सबसे प्रसिद्ध सूफी संतों में से एक हैं, जिन्होंने सात से अधिक सुल्तानों का शासन देखा है. एक अवसर पर जब दिल्ली के सुल्तान ने उनसे मिलने की कोशिश की तो उन्होंने जवाब दिया 'मेरे घर में दो दरवाजे हैं, अगर सुल्तान एक दरवाजे से प्रवेश करता है, तो मैं दूसरे से बाहर निकल जाऊंगा.' यहाँ जिस सूफी फकीर की चर्चा की गई है, वह कौन हैं?

136 / 150

भारत के शासकों में से कौन संत कबीरदास के समकालीन थे?

137 / 150

किस शासक ने इब्न बतूता को दिल्ली का काजी या न्यायाधीश नियुक्त किया?

138 / 150

भारत में एक विशेष क्षेत्र पर महाभारत के समय से लेकर सातवीं शताब्दी के मध्य तक एक ही राजवंश का शासन था. यह राजवंश असुर नरक से अपनी उत्पत्ति का दावा करता है, जो महाकाव्यों और पुराणों के अनुसार विष्णु और पृथ्वी का पुत्र था. इस राजवंश को भीम (अर्थात भूमि का पुत्र) भी कहा जाता है. किस क्षेत्र के लिए उपरोक्त विवरण सही है?

139 / 150

राष्ट्रपति भवन में रखा गया 'रामपुरवा बैल' मौर्य काल की शिल्प कला का एक उत्कृष्ट नमूना है. 'रामपुरवा बैल' जो भारतीय और फारसी कला का मिश्रण है, किससे बना है?

140 / 150

निम्नलिखित में कौनसा/से चिन्ह हड़प्पा सभ्यता में पाए गए हैं जो बौद्ध धर्म में भी महत्वपूर्ण प्रतीक हैं?

  1. बालों की चोटी में सिंदूर का प्रयोग
  2. पीपल की पूजा
  3. मोहनजोदड़ों में स्तूप
  4. स्वस्तिक चिन्ह

विकल्प में दिए गए कूट के आधार पर जवाब दें.

141 / 150

निम्नलिखित में से कौन सी बात आरंभिक वैदिक काल के लोगों को ज्ञात नहीं थी?

  1. सोने के आभूषणों का उपयोग
  2. पत्थर की चक्की का उपयोग
  3. बालों की कंघी की जाती थी और तेल लगाया जाता था.
  4. लोहे के हल का उपयोग

उपरोक्त में गलत कथन/कथनों का चयन करें.

142 / 150

सिंधु घाटी सभ्यता में कृषि के संबंध में निम्नलिखित पर विचार करें:

  1. कृषि आमतौर पर नदी के किनारे की जाती थी.
  2. एक साथ दो फसल उगाने के उदाहरण हैं.
  3. तांबे के हल का इस्तेमाल जमीन की जुताई के लिए किया जाता था.

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से कथन गलत है/हैं?

143 / 150

भारत को ECOSOC के लिए किस कार्यकाल के लिए चुना गया है?

144 / 150

दक्षिण कोरिया के 21वें राष्ट्रपति के रूप में किसने शपथ ली?

145 / 150

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में किस नदी पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे आर्च ब्रिज का उद्घाटन किया?

146 / 150

वित्तीय वर्ष 2026 के लिए भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

147 / 150

जिमी कार्टर किस देश के पूर्व राष्ट्रपति थे जिनका हाल ही में निधन हो गया है?

148 / 150

हाल ही में IRCTC के साथ आईआरएफसी को नवरत्न का दर्जा दिया गया? अब भारत में कुल कितने नवरत्न कंपनी हैं?

149 / 150

‘ऑपरेशन ओलिविया’ किसके द्वारा हर वर्ष संचालित किया जाता है?

150 / 150

15वीं ब्रिक्स कृषि मंत्रियों की बैठक 17 अप्रैल, 2025 को कहाँ आयोजित की गई?

Your score is

The average score is 0%

0%

For More Free Mock Test of BPSC 2025 71st CCE, visit here. BPSC Official Website: https://www.bpsc.bih.nic.in/

Spread the love!

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top